CG Elections 2023: रामानुजगंज में गोंड और खैरवार किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

बलरामपुर जिले की रामानुजगंज सीट विधानसभा 2023 के लिए बेहल अहम है। इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता बृहस्पति सिंह विधायक हैं।

CG Elections 2023: रामानुजगंज में गोंड और खैरवार किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

रामानुजगंज। Chhattisgarh Elections 2023: बलरामपुर जिले की रामानुजगंज सीट विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बेहद अहम है। इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता बृहस्पति सिंह विधायक हैं। जिसने बीजेपी के आभेद किले में सेंधमारी कर 2013 में कांग्रेस का परचम लहराया था।

बंसल न्‍यूज छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 को लेकर प्रत्‍येक विधानसभा सीट के चुनावी समीकरणों का विश्‍लेषण कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम रामानुजगंज विधानसभा सीट को लेक चर्चा करेंगे।

रामानुजगंज में जातिगत समीकरण

अगर जातिगत समीकरण की बात की जाए तो यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां करीब 70 फीसदी अनुसूचित जनजाति के वोटर हैं। जिसमें गोंड, खैरवार जनजाति समाज के लोगों की आबादी अधिक है।

इसके अलावा यहां पंडो, पहाड़ी कोरवा, कोड़ाकू, अगरिया, नगेशिया भुइंहर उरांव समुदाया के भी वोटर निवास करते हैं। वहीं 25 फीसदी आबादी ओबीसी और सामान्य वोटरों की है।

साथ ही राजनीतिक पार्टियों की नजार गोंड और खैरवार समुदाय पर होती है, जो चुनाव में निर्णायक  भूमिका निभते हैं।

2018 में बीजेपी की करारी हार

CG-Elections-2023

छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2018 में रामानुजगंज विधानसभा सीट (क्र.07) से कांग्रेस के बृहस्पत सिंह ने 64,580 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के रामकिशुन सिंह को 32,916 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

रामानुजगंज का सियासी इतिहास

अगर इस विधानसभा सीट के सियासी इतिहास की बात करें तो यह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है और 1990 तक कांग्रेस का गढ़ रही।

वहीं 1990 में हुए बदलाव के बाद से 2013 तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा। 2013 में इस विधानसभा सीट के सियासी समीकरण बदल गए और फिर बीजेपी के कद्दावर नेता रामविचार नेताम को कांग्रेस के बृहस्पति सिंह ने पराजित कर दिया।

वहीं 2013 से इस सीट पर अब तक कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि 2023 के चुनाव में देखना होगा कि बृहस्पति सिंह कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखपाते हैं या नहीं।

1,88,701 वोटर करेंगे फैसला

विधानसभा चुनाव 2018 के अनुसार इस सीट पर 1,88,701  वोटर हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में अपना नेता चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता-96,076 और महिला मतदाता- 92, 625 शामिल हैं।

रामानुजगंज में ये हैं चुनावी मुद्दे

रामानुजगंज विधानसभा में कई सुविधाओं का आभाव है। जिसे पूरा करने के लिए यहां की जनता बरसों से मांग करती आई है, लेकिन समस्‍याएं जस के तस बनी हुईं हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में सड़क और पुल-पुलिया का निमार्ण नहीं होने से कई गांव अभी भी विभिन्‍न समस्‍याओं से जूझ रह हैं। वहीं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नजर आती है।

रामानुजगंज निर्वाचन क्षेत्र का रामचंद्रपुर इलाका हाथियों से प्रभावित है, जिसकी समस्‍या का कोई स्‍थाई समाधान नहीं किया गया। जो बार फिर से एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना हैं।

ये भी पढ़ें:  

Vande Bharat: प्रधानमंत्री आज नौ वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे, देखें पूरी लिस्ट

Mann Ki Baat: PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, जानें यहां

Asian Games Visa Row: भारत के तीन खिलाड़ियों को चीन से वीजा न मिलने पर भड़के अनुराग ठाकुर, कही ये बात

CWC Recruitment 2023: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 139 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंंग और नौकायन में जीते 5 मेडल

Chhattisgarh Elections 2023, Ramanujganj Assembly Seat, Ramanujganj Election Equation, Chhattisgarh Congress, Chhattisgarh BJP, Bansal News, छग चुनाव 2023, रामानुजगंज विधानसभा सीट, रामानुजगंज चुनावी समीकरण, छग कांग्रेस, छग बीजेपी, बंसल न्यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article