CG Elections 2023: 2 अक्टूबर से कांग्रेस की भरोसा यात्रा होगी शुरू, हर विधानसभा में 30 किलोमीटर चलेगी यात्रा

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में यात्राओं का दौर चल रहा है। भाजपा के दो दिशाओं से निकले परिवर्तन यात्राओं का बिलासपुर में समापन हुआ।

CG Elections 2023: 2 अक्टूबर से कांग्रेस की भरोसा यात्रा होगी शुरू, हर विधानसभा में 30 किलोमीटर चलेगी यात्रा

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में यात्राओं का दौर चल रहा है। भाजपा के दो दिशाओं से निकले परिवर्तन यात्राओं का बिलासपुर में समापन हुआ। अब कांग्रेस भी यात्रा की राह में है। 2 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेशभर में भरोसा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस यात्रा की खासियत यह है कि हर नेता को उनके विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

30 किलोमीटर चलेगी भरोसा यात्रा

हर विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा 30 किलोमीटर चलेगी। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं और जनता से मुलाकातों के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश होगी। यात्रा के माध्यम से एक और कांग्रेस अपनी योजनाओं और उपलब्धियां को जनता के बीच लेकर जाने की बात कह रही। वहीं बीजेपी का कहना है सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है इसलिए भरोसा का यात्रा निकाल रहे।

कांग्रेस जनता के बीच पहुंचने की कोशिश

भरोसा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचने की कोशिश तो कर ही रही है। इसे चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है क्योंकि आचार संहिता लगने और प्रत्याशियों के ऐलान के बाद लगातार यात्राएं होंगी।

ऐसे में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं और सीटिंग विधायकों को इस यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखानी होगी। यही वजह है कि इसकी रणनीति हाईलेवल मीटिंग में तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें:

LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर के पहले दिन लगा झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

UP News: योगी सरकार 2 अक्टूबर से करने जा रही है ऐसा, जानें क्या है हर घर से जुड़ा अभियान

Chhattisgarh News: गरियाबंद के शहीद राजेश ध्रुव पंचतत्व में विलीन, गर्भवती पत्नी ने शहादत को किया सलाम

Aaj Ka Mudda: नाम तैयार, एलान का इंतजार! बीजेपी को घेरने कांग्रेस की रणनीति

UGC NET 2023: यूजीसी नेट के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, इस लिंक से करें आवेदन

CG Elections 2023, Chattisgarh Elections 2023, Chattisgarh Elections, परिवर्तन यात्राओं,  30 किलोमीटर चलेगी भरोसा यात्रा, CG News, Parivartan Yatra, Bharosa Yatra will run for 30 kilometers, सीजी न्यूज, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article