CG Elections 2023: CG में चला सियासी यात्राओं का दौर, कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के बाद प्रदेश भर में निकालेगी भरोसा यात्रा

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालने जा रही है।

CG Elections 2023: CG में चला सियासी यात्राओं का दौर, कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के बाद प्रदेश भर में निकालेगी भरोसा यात्रा

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालने जा रही है। 2 अक्टूबर से कांग्रेस प्रदेश भर में यात्रा निकालेगी और जनता तक भूपेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएगी।

भरोसा यात्रा पर बीजेपी की हमला

यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जहां जनता के बीच कांग्रेस पर भरोसे की बात कह रही है, तो वहीं बीजेपी का कहना है कि राज्य सरकार ने जनता के बीच भरोसा खो दिया है। इस लिए भरोसा यात्रा निकालनी पड़ रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के परिवर्तन यात्रा के बीच कांग्रेस भी यात्रा निकालने जा रही है।

2 अक्टूबर को सभी विधानसभाओं में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालने जा रही है। कैसा होगा यात्रा का स्वरूप, इसके माध्यम से क्या संदेश देगी कांग्रेस, आईए जानते हैं।

भरोसा यात्रा के जरिए गिनाएगी उपलब्धियां

अब कांग्रेस भी यात्रा की राह में है। 2 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेशभर में भरोसा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस यात्रा की खासियत यह है कि हर नेता को उनके विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। हर विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा 30 किलोमीटर चलेगी।

इस दौरान नुक्कड़ सभाओं और जनता से मुलाकातों के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश होगी।

यात्रा के माध्यम से एक और कांग्रेस अपनी योजनाओं और उपलब्धियां को जनता के बीच लेकर जाने की बात कह रही, तो वहीं बीजेपी का कहना है कि सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है इसलिए भरोसा का यात्रा निकाल रहे।

कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा!

भरोसा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचने की कोशिश तो कर ही रही है। इसे चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है, क्योंकि आचारसंहिता लगने और प्रत्याशियों के ऐलान के बाद लगातार यात्राएं होंगी।

ऐसे में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं और सीटिंग विधायकों को इस यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखानी होगी। यही वजह है कि इसकी रणनीति हाईलेवल मीटिंग में तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: भिलाई नगर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Bhopal News:भोपाल में IAF के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

India Nepal Relations: भारत ने नेपाल को RTM में बिजली बेचने की दी अनुमति, 632 मेगावाट तक बिजली निर्यात

Viral Video: स्टूडेंट ने टीचर के ऊपर फेंक के मारी कुर्सी, देखें ये दिल दहला देने वाला वीडियो

MP News: बिजली कर्मचारियों का कल भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, 6 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, जानिए वजह

cg elections 2023, elections 2023, bjp, congress, parivartan yatra, bharosa yatra

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article