CG Elections 2023: कांग्रेस ने राजा योगेश्वर राज सिंह को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

कवर्धा। CG Elections 2023: कवर्धा से कांग्रेस के दिग्गज नेता राजा योगेश्वर राज सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

CG Elections 2023: कांग्रेस ने राजा योगेश्वर राज सिंह को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

कवर्धा। CG Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासन मचा हुआ है, इसी बीच कवर्धा से कांग्रेस के दिग्गज नेता राजा योगेश्वर राज सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। योगेश्वर राज सिंह कवर्धा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके है। जिसके पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह ने यह कार्रवाई की है।

दो बार के विधायक हैं योगेश्वर

बता दें कि कवर्धा की सियासत राज परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, यहां पहली बार रानी शशी प्रभादेवी कांग्रेस से विधायक बनी थी और आजादी के बाद से राज परिवार के लोग विधायक रहे है।

राजा योगेश्वर राज सिंह 1998 के उपनिर्वाचन मे पहली बार बने थे विधायक और 2003 के विधानसभा में दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

publive-image

223 उम्‍मीदवारों किस्‍मत EVM में कैद

बता दें कि आज प्रदेश में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है और 223 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत EVM में कैद हो गई है।

कवर्धा में भी वोटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखनों को मिला है, जहां लोग अपना काम छोड़कर सबसे पहले वोटिंग करने जा पहुंचे।

रोते हुए वोट देने के पहुंची महिला

इस बीच एक गर्भवती महिला की तस्वीर भी सामने आई है, जिसका बच्चा इस दुनिया में आने से पहले गुजर गया। लेकिन महिला ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना कर्तव्य निभाते हुए रोते हुए वोट देने के लिए पहुंची।

जिले के दोनों विधानसभा में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। इस बीच प्रत्याशीयों ने सुबह की शुरुआत मंदिर दर्शन के के बाद मतदान किया।

वहीं शहरी क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया धीमी रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में सुबह से ही मतदान करने लोगों मे उत्साह देखा गया।

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

इस बीच जिले के भरेवा पारा, झिरिया, में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद मतदान किया।

ग्रामीणों क्षेत्रो में धान कटाई का काम जोरों पर है, लेकिन किसानों ने पहले मतदान किया, जिसके बाद अपने दैनिक कार्यो की शुरुआत की।

30 प्रत्याशी चुनावी मैदान

जिले की दोनों विधानसभा सीटें पर 30 प्रत्याशी मैदान में है। कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मोहम्मद अकबर और भाजपा से विजय शर्मा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ रहा है, हालंकि इस बार मतदाता खुलकर कुछ भी नही कह रहे है लेकिन 2023 का कवर्धा का रण दोनों पार्टियों के लिये आसान नही रहेगा।

पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी व भाजपा के भावना बोहरा समेत 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा।

ये भी पढ़ें:  

Tamil Nadu Government: 8 करोड़ की लागत से शुरू करेगी ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’, जानें इसके बारे में

MP Election 2023: नरसिंहपुर में शिवराज बोले- सरकार आने पर शराब की दुकानें बंद कर दूंगा

MP Elections 2023: दिग्गजों की जनसभाओं का एनालिसिस, भोपाल में खड़गे, गुना में सिंधिया और खरगोन में गरजे नड्डा  

‘Journey’ Shooting Starts: ग़दर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा की जर्नी की शूटिंग की हुई शुरुआत, तस्वीरें आईं सामने

‘Journey’ Shooting Starts: ग़दर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा की जर्नी की शूटिंग की हुई शुरुआत, तस्वीरें आईं सामने

Chhattisgarh Elections 2023, Congress Raja Singh expelled, Chhattisgarh Politics, Kawardha News, Chhattisgarh Elections 2023 first phase

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article