CG Elections 2023: अरविंद नेताम ने शोकॉज नोटिस का दिया जवाब, कांग्रेस प्रदेश संगठन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

CG Elections 2023: अरविंद नेताम ने शोकॉज नोटिस का दिया जवाब, कांग्रेस प्रदेश संगठन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा...

CG Elections 2023: अरविंद नेताम ने शोकॉज नोटिस का दिया जवाब, कांग्रेस प्रदेश संगठन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

जगदलपुर से रजत वाजपेयी की रिपोर्ट। CG Elections 2023: सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को कांग्रेस प्रदेश संगठन ने शोकॉज नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब देते हुए अरविंद नेताम ने कांग्रेस संगठन से पूछा है कि स्थिति स्पष्ट करें, नहीं तो वो किसी भी दिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान

दरअसल, अरविंद नेताम ने आदिवासी बाहुल्य 50 सीटों पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान किया था, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन ने अरविंद नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

...तो कांग्रेस को नुकसान

ऐसे में अगर अरविंद नेताम इस्तीफा देते हैं, तो कांग्रेस का काफी नुकसान हो सकता है। क्योंकि अरविंद नेताम आदिवासी वर्ग में काफी पैठ रखते हैं और चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहेगी। बता दें कि आदिवासी समाज का प्रत्याशी उतारने का निर्णय लेने के बाद कांग्रेस प्रदेश संगठन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम को शोकॉज नोटिस जारी किया था।

50% से अधिक आदिवासी वोटर

अब अरविंद नेताम को जारी किए गए शोकॉज नोटिस का जवाब उन्होंने संगठन को दे दिया है। इसके साथ ही जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। मिली जानकारी के मुताबिक समाज ने ऐसी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया था, जहां आदिवासी वोटरों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है।

आदिवासी नेता अरविंद नेताम का कहना है कि समाज पहले और पार्टी बाद में है। यदि ऐसा हुआ तो चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

यह भी पढ़ें- 

Chanakya Niti: अपने जीवन में कर लें ये 4 काम, मोक्ष प्राप्ति से कोई नहीं रोक सकता

MP News: पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल की जगह भरा जा रहा था पानी, फिर हुआ हंगामा, जानिए पूरा मामला

MP News: सागर में स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक की शुरुआत, मूकबधिर बच्चों का होगा इलाज

Taali Trailer Out: ताली का रोंगटे खडे़ करने वाला ट्रेलर आउट, पावरफुल अंदाज में नजर आई डीवा एक्ट्रेस

MP Elections 2023: उमंग सिंघार के आदिवासी सीएम वाले बयान पर क्या बोले कमलनाथ, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी

cg elections 2023, cg elections, arvind netam, showcause notice, congress,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article