CG Elections 2023: दीपक बैज की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नियुक्तियां

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दीपक बैज की प्रदेश कार्यकारिणी की गुरुवार की घोषणा की गई।

Jan Ashirwad Yatra: पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस, ERCP के मुद्दे पर घर-घर वोट मांगेंगे CM गहलोत

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दीपक बैज की प्रदेश कार्यकारिणी की गुरुवार की घोषणा की गई। इसमें 23 महासचिव और 140 सचिवों की नियुक्ति की गई है।

https://twitter.com/DeepakBaijINC/status/1694714875032039462?s=20

बैज की कार्यकारिणी में क्षेत्रीय समीकरण का भी ध्यान में रखा गया है। गौरतलब है कि महासचिव पद पर चार महिलाओं की नियुक्ति की गई है।

50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को मिला प्रमुख स्थान

कार्यकारिणी में 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को प्रमुख स्थान दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की कार्यकारिणी के रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, पीयूष कोसरे, राजेंद्र साहू, जीतेंद्र साहू, शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, सीमा वर्मा और दीपक दुबे मौजूद थे, जिन्हें एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।

प्रदेश सचिव पर कई लोगों की नियुक्त

दीपक बैज की कार्यकारिणी में युवक कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को मौका दिया गया है। गौरतलब है कि युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक मिश्रा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही, प्रदेश सचिव के पद पर संदीप वोरा, विपिन मिश्रा, पंकज मिश्रा, हरीश कवासी, सुनील कुकरेजा, ऋषि सिंघानिया, निखिल द्विवेदी, मेहुल मारु, सिबली मिराज खान सहित 20 नेताओं को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:

Madhumita Case: आज रिहा होगे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि, जानें क्या था पूरा मामला

Dream Girl 2 Leaked Online: आज रिलीज होते ही लीक हुई ‘ड्रीम गर्ल 2, ट्विटर रिव्यू में मिला शानदार रिस्पॉन्स

MP News: जबलपुर लोकायुक्त ने नरसिंहपुर के पूर्व कलेक्टर पर दर्ज की एफआईआर, जानिए वजह

Himachal Pradesh Rain: मंडी में बादल फटने से देखते-देखते गिरे घर, हादसे में 50 से अधिक फंसे लोगों को बचाया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article