भिलाई में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार भाजपा में शामिल: अपना नामांकन लिया वापस, BJP प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए पार्षद

CG Election 2025: भिलाई में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार भाजपा में शामिल, अपना नामांकन लिया वापस, BJP प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए पार्षद

CG Election 2025

CG Election 2025: भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार चंदन यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए। कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

उनका कहना था कि कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ बलि का बकरा बना दिया था। न तो उनकी प्रचार गतिविधियों में किसी ने मदद की और न ही कोई सहयोग किया। इस स्थिति में उन्होंने भाजपा विधायक रिकेश सेन से संपर्क किया और भाजपा में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण के नए नियम को हाईकोर्ट में चुनौती: HC ने सरकार और निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

लोग सीधे वोट देने से मना कर रहे थे: मनोज 

मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि जहां भी वे प्रचार के लिए गए, वहां के लोग उनका समर्थन नहीं कर रहे थे और सीधे वोट देने से मना कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया।

कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना लगभग नामुमकिन था: रिकेश सेन

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के  लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा शासन में शारदा और बैकुंठ धाम क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिससे जनता में भाजपा के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

इस कारण कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना लगभग नामुमकिन था। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन यादव अगले दो वर्षों में वार्ड का विकास करेंगे और उसकी तस्वीर बदलेंगे।

अब निगम के उपचुनाव में केवल वार्ड 24 में होगा मतदान

Chhatishgarh Municipal | Bhilai Municipal Corporation

मनोज सिन्हा का नामांकन वापस लेने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चंदन यादव को निर्वाचित पार्षद घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

इस मौके पर विधायक रिकेश सेन और भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के साथ चंदन यादव ने विजय जुलूस निकाला। अब भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में केवल वार्ड 24 में मतदान होगा, जहां कांग्रेस के दानवीर और भाजपा के प्रदीप सेन के बीच सीधा मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस का पहला मामला आया: तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article