CG Election 2023: प्रत्याशी के नाम पर सियासी जंग, बीजेपी ने छेड़ा पैराशूट लैंडिंग का मुद्दा!

कांग्रेस ने अम्बिकापुर से महापौर अजय तिर्की को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए तंज कसा है।

CG Election 2023: प्रत्याशी के नाम पर सियासी जंग, बीजेपी ने छेड़ा पैराशूट लैंडिंग का मुद्दा!

बलरामपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। एक ओर जहाँ भाजपा रामानुजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को बाहरी बताकर सुर्खियां बटोरने में लगी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अजय तिर्की को स्थानीय बताया है।

दरअसल जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने कराई पैराशूट लैंडिंग- भाजपा

वही कांग्रेस ने अम्बिकापुर नगर निगम से महापौर अजय तिर्की को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

उनका कहना है कि कंग्रेस को लग रहा है कि वह चुनाव हार रही है, इसलिए प्रत्याशी की पैराशूट लैंडिंग कराई गई है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

इधर भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिह ने कहा है कि उनका रामानुजगंज प्रत्याशी स्थानीय है, जिस पर पार्टी आलाकमान ने भरोसा जताया है।

चुनाव में भाजपा के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। बता दे कि रामानुजगंज विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक बृहस्पत सिह का कांग्रेस ने टिकट काटते हुए नए चेहरे पर दांव लगाया है।

आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

फिलहाल विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनावी मैदान में उतरे चेहरों को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियां मुखर है।

ऐसे में दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, जिसका परिणाम अब 3 दिसम्बर को देखने को मिलेगा।

आज नामांकन का आखिरी दिन

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होना है, जिसके पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। वहीं 7 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके बाद 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 

Relationship Tips: भूलकर भी ना करें पार्टनर इन बातों को शेयर, रिश्ते में ला सकती है खटास

Today History: आज के ही दिन चीन ने भारत पर हमला किया, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Mulank Numerology: बेहद आलसी होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग! निर्णय लेने में रहते हैं कंफ्यूज

Chhattisgarh Election 2023 : बीजेपी प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र की होगी जांच, हाईकोर्ट ने कलेक्टर को दिया आदेश

Maharashtra News: नवी मुंबई में बार पर छापा, 43 लोगों के खिलाफ FIR

Chhattisgarh Election 2023, Chhattisgarh BJP, Congress, Balrampur, Ramanujganj Assembly Seat, Chhattisgarh Politics,BJP-Congress political war

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article