CG Election 2023: भाजपा के लिए मुंगेली अभेद्य किला, MLA रूपक शर्मा ने किया चुनाव जीतने का दावा

भाजपा पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए असम विधायक रूपक शर्मा को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई।

CG Election 2023: भाजपा के लिए मुंगेली अभेद्य किला, MLA रूपक शर्मा ने किया चुनाव जीतने का दावा

मुंगेली। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी तरह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन को मजबूत करने और अन्य राज्य के विधायकों के अनुभव का लाभ लेने के लिए असम विधायक रूपक शर्मा को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई।

रूपक शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा के लिए मुंगेली अभेद्य किला है, इस विधानसभा क्षेत्र को जीत ही रहे हैं। साथ ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार भी बनना तय है।

विधायक ने आम जनता से की मुलाकात

उन्‍होने कहा, ‘’मैं संगठन के निर्देश पर आया हूँ, और मैंने देखा कि मुंगेली में भाजपा संगठन बहुत मजबूत है। एक सप्ताह तक क्षेत्र का मैंने दौरा किया, लोगों से जाकर मिला, महिला संगठन से मिला, व्यापारियों से मिला, अनेक संगठन से मिलकर सरकार की लोगों के बीच क्या छबि है, को जानने का प्रयास किए।

शर्मा ने कहा कि लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष दिखाई दिया है। मुंगेली भाजपा संगठन बहुत मजबूत है, इसलिए मुंगेली विधानसभा सीट हम चुनाव जीत रहे हैं।

जल्‍द जारी होगा बीजेपी का घोषणापत्र

असम विधायक रूपक शर्मा ने किसानों के विषय मे पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि कुछ दिनों बाद भाजपा का चुनावी घोषणापत्र आ जाएगा जिसे  सभी देख लेंगे। साथ ही भाजपा की जीत में कहीं भी संशय की स्थिति नही है।

ये भी पढ़ें:  

MP News: 1 सितंबर को सीएम शिवराज करेंगे जलवायु सूचना सेवा तंत्र का लोकार्पण, जानिए इसके बारे में

Tata Steel Chess India Championship: स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन नहीं खेलेगी चैंपियनशिप, जानें मामला

Aditya L1 Mission ISRO: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य मिशन के लिए तैयार है भारत, जानिए कितना करीब जाएगा ‘सूर्ययान’

LPG Cylinder Price: बड़ी राहत देने की तैयारी, 200 रुपए तक सस्ता होगा LPG सिलेंडर! अगले 24 घंटों में हो सकता है ऐलान!

Aditya L1 Mission ISRO: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य मिशन के लिए तैयार है भारत, जानिए कितना करीब जाएगा ‘सूर्ययान’

CG Election 2023, Vidhansabha Election 2023, Mungeli Assembly, MLA Rupak Sharma, Chhattisgarh Congress, CG BJP, छग चुनाव 2023, विधानसभा चुनाव 2023, मुंगेली विधानसभा, विधायक रूपक शर्मा, छग कांग्रेस, छग बीजेपी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article