CG Election 2023 Live Update: 206 के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Election 2023: पुलिस, नक्सलियों के बीच फायरिंग, वोटर्स को रोकने का कर रहे थे प्रयास, घटना कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा इलाके की बताई जा रही है।

CG Election 2023 Live Update: 206 के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

सुकमा। CG Election 2023 Live Update: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई है। जहां दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल दागे हैं। जिसे पुलिस ने जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार मतदाताओं को रोकने का प्रयास ये नक्सली कर रहे थे। यहां पर बड़ी संख्या में CRPF और DRG की टीम तैनात है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा इलाके की बताई जा रही है। जहां ये गोलीबारी की गई है।

CRPF और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़

ताड़मेटला और दुलेड के बीच सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यहाँ कोबरा 206 के जवानों के साथ मुठभेड़ हो रही। जानकारी के अनुसार मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जंगलों में जवान तैनात थे। लगभग 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। यहां कुछ जवान घायल होने की खबर भी है, हालांकि इसकी कोई
अधिकारिक  पुष्टि नहीं की गई है।

पखांजूर ब्रेकिंग

पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आधा घंटे तक मुठभेड़ चली है। चुनाव करवाने गए BSF तथा बस्तर फाईटर के साथ मुठभेड़ हुई। यहां के माड़पखांजूर तथा उलिया जंगल में मुठभेड़ के दौरान सर्चिंग बढ़ाई गई है। हालांकि इस दौरान खेत मे काम कर रहे किसान को गोली लगने की खबर भी सामने आ रही है। सारा मामला बांदे थाना के माड़ पखांजूर का बताया जा रहा है।

सुबह यहां हुई थी फायरिंग

चुनाव के बीच एक और घटना टोंडामर्का इलाके में सुबह करीब 8:30 बजे हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए इस आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था। फिलहाल जवान को जिला मुख्यालय पर इलाज के लिए लाया गया है। आपको बता दें सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।

चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश नकाम

सुकमा से शेख मक़बूल की रिपोर्टर

सुकमा जिले के दुरमा व बंडा के जंगलों में पुलिस व डीआरजी के बीच फायरिंग कोई हताहत नहीं हुआ है। आपको बता दें यहां मतदान प्रभावित करने के इरादे से नक्सलियों की ने कई राउंड ​फायरिंग की।

चुनाव का बहिष्कार

गौरतलब है इस इलाके में नक्सली लगातार बहिष्कार चुनाव का कर रहे हैं। यहां पर DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवान अभी भी जंगल मे डटे हुए हैं। हालांकि फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है। कोई हताहत नहीं है। नक्सलियों की इस दहशत के बीच घटना स्थल का जायजा लेने बंसल न्यूज़ की टीम निडरता से डटी हुई है।

मिला जिंदा बम

यहां घटना स्थल पर एक जिंदा BGL मिला है और कई कारतूस के खोखे पड़े नजर आए। कुछ दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने दो टाटा मेजिक गाड़ी को आग लगी दी थी।

CG Election 2023 Live, CG Election 2023 Live in hindi, CG Election 2023 update, CG vidhansabha chunav 2023, bansal news, Naxalid attect in sukma, cg naxalide

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article