CG Election 2023: छुट्टी की आस में भटक रहे दिव्यांग कर्मचारी, प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में लगाई ड्यूटी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है।

CG Election 2023: छुट्टी की आस में भटक रहे दिव्यांग कर्मचारी, प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में लगाई ड्यूटी

रायपुर। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है।

इधर, कर्मचारियों का आरोप है कि समय प्रशासन उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते उन्‍हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिव्यांग कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

बता दें कि इन कर्मचारियों में वे लोग शामिल है, जो या तो बीमार हैं या फिर दिव्यांग है, काफी समय से लकवा ग्रस्त कर्मचारी, मातृत्व अवकाश पर चल रही महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर के पास अपनी चिकित्सकीय प्रमाणकों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपनी शारीरिक रूप से अक्षमता की जानकारी स्वयं दे रही हैं।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वे जिस विभाग में कार्यरत है, उस विभाग को पहले ही उनकी बीमारियों के बारमें जानकारी है।

छूट्टी के लिए भटक रहे कर्मचारी

इसके बाद भी उनकी निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगाई गई और वह एक ट्रेनिंग पूरी भी कर चुके हैं। पर उन्हें उम्मीद है कि उनकी परिस्थितियों को देखकर प्रशासन इस मामले पर जरूर विचार करेगा।

वही इस पूरे मामले को देख रहे अतिरिक्त कलेक्टर ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया। ऑफ द रिकॉर्ड यही कहा कि प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

Denmark Open: सिंधू शानदार जीत के साथ डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में, जानें पूरी खबर

MP News: यहां निकाली गई 171 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, भक्‍तों की उमड़ी भीड़

MP Election 2023: मप्र विस चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से “सपा” को “नो एंट्री”, दुखी हैं अखिलेश यादव

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान की बड़ी परेशानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे जमां और सलमान आगा

Chanakya Niti: संकट में याद रखें चाणक्य की ये तीन बातें, हर समय कदम चूमेगी सफलता

Chhattisgarh Election 2023, Election Commission, Disabled Employees, Raipur News, छग चुनाव 2023, निर्वाचन आयोग, दिव्यांग कर्मचारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article