CG Election 2023: बिल्हा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने छठवीं बार धरमलाल कौशिक पर जताया भरोसा, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण?

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से एक बार फिर भाजपा ने धरमलाल कौशिक को अपना  उम्मीदवार बनाया है।

CG Election 2023: बिल्हा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने छठवीं बार धरमलाल कौशिक पर जताया भरोसा, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण?

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से एक बार फिर भाजपा ने धरमलाल कौशिक को अपना  उम्मीदवार बनाया है। 1993 से लेकर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने छटवी बार धरमलाल कौशिक पर अपना भरोसा जताया है।

[caption id="attachment_264836" align="alignnone" width="859"]publive-imageबिल्हा से बीजेपी प्रत्याशी[/caption]

बिल्हा विधान सभा चुनाव का कार्यक्रम

अधिसूचना जारी होने की तिथि-  21 अक्टूबर, 2023 (शनिवार)

नामांकन करने की अंतिम तिथि-   30 अक्टूबर, 2023 (सोमवार)

नामांकन की जांच की तिथि- 31 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 2 नवंबर, 2023 (गुरुवार)

मतदान की तिथि-  17 नवंबर, 2023 ( शुक्रवार)

मतगणना की तिथि- 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)

जिस तारीख से पहले चुनाव पूरा हो जाएगा- 5 दिसंबर, 2023 (मंगलवार)

 3,05,982 वोटर तय करेंगे आपना नेता

इस विधानसभा सीट में कुल वोटरों की संख्या 3,05,982 है। जिसमें 1,54,027 पुरुष वोटर, जबकि 1,51,943 महिला वोटर हैं। वहीं, 8,905 युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल है। बता दें कि बिल्हा विधानसभा में महिला और पुरुष वोटरों की संख्‍या में 2 हजार का सिर्फ अंतर है।

[caption id="attachment_264829" align="alignnone" width="549"]publive-image2018 के नतीजें[/caption]

एससी और आदिवासी वोटर्स की यहां बड़ी मौजूदगी है। यह ओबीसी बाहुल विधानसभा है। इसमें करीब 45 फीसदी ओबीसी वर्ग के वोटर्स हैं। जिसमें कुर्मी, साहू, लोधी और यादव शामिल हैं। वहीं, करीब 25 फीसदी हरिजन व आदिवासी और 30 फीसदी ठाकुर-ब्राह्मण वोटर हैं।

टिकट मिलने की बाद बोले धरमलाल कौशिक

बिल्हा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रायपुर से पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे धरमलाल कौशिक का पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों ने स्वागत किया। धरमलाल कौशिक ने प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कहा की इस बार बिल्हा का मिथक टूटेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ मे सरकार बीजेपी का बनना तय है।  वही इस बार बिलासपुर संभाग मे बीजेपी के ज्यादा से ज्यादा सीट पर जीत का दावा किया।

जानिए कौन है धरमलाल कौशिक

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संगठन की राजनीति करते हुए अपनी राजनीति की शुरुआत की है। वे 1990-91 में महामंत्री भाजपा बिल्हा मंडल रहे हैं। 1992 में अध्यक्ष भाजपा बिल्हा मंडल रहे। 1994 में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे।

1996-97 में महामंत्री भाजपा जिला बिलासपुर रहे है। 1998 में वे पहली बार बिल्हा विधानसभा से विधायक हेतु निर्वाचित हुए। फिर 2008 में दूसरी बार और 2018 में तीसरी बार विधायक के लिए निर्वाचित हुए। वे उपाध्यक्ष भाजपा जिला बिलासपुर भी रहे हैं।

वर्ष 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। 2018 में धरम लाल कौशिक को विधायक दल का नेता चुना था। उनको विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका मिली थी।

[caption id="attachment_264827" align="alignnone" width="741"]publive-image2013 के नतीजें[/caption]

बिल्हा विधानसभा सीट के चुनावी मुद्दे

-- यहां बुनियादी समस्याओं के अलावा पेयजल, सिंचाई व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का ठीक तरह से क्रियान्वयन नहीं होना व अवैध उत्खनन भी एक बड़ा मुद्दा है।

-- इस क्षेत्र में ट्रेनों का स्टॉपेज न होना भी क्षेत्र के लोगों के लिए फिलहाल एक प्रमुख समस्या बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: आज से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, नवरात्रि के पहले छा सकते हैं बादल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक आज प्रेम-संबंध में ले सकते हैं नया फैसला, बन जाएगी बात, जानें अपना राशिफल

Best Places In Jamshedpur: अगर जमशेदपुर में हैं तो जरूर घूमना ये 4 जगह, नहीं करेगा वापस आने का मन

Potato Side Effect: आलू का अधिक सेवन हो सकता है हानिकारक, इन समस्याओं को देता है बढ़ावा

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्दशी श्राद्ध, ये है राहुकाल का समय, रहें संभलकर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article