दुर्ग में आस्था को बनाया गया धोखा: पूजा-पाठ के नाम पर महिला से 36 लाख की ठगी, पुलिस ने पंडित को किया गिरफ्तार

Durg Pandit Fraud Case: दुर्ग में आस्था को बनाया गया धोखा, पूजा-पाठ के नाम पर महिला से 36 लाख की ठगी, पुलिस ने पंडित को किया गिरफ्तार

Durg Pandit Fraud Case

Durg Pandit Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर एक महिला से करीब 36 लाख रुपए की ठगी की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाली पल्लवी जायसवाल (Pallavi Jaiswal) ने जब मंदिर के पंडित से अपनी शारीरिक और आर्थिक समस्याएं साझा कीं, तो पंडित ने उसे एक विशेष तांत्रिक से मिलने की सलाह दी।

यह तांत्रिक कोई और नहीं बल्कि कुलदीप महाराज (Kuldeep Maharaj) नामक व्यक्ति था, जो हरियाणा के रोहतक (Rohtak) का रहने वाला है।

ग्रह शांति के नाम पर हुई मोटी रकम की मांग

जनवरी 2023 में कुलदीप महाराज और पल्लवी की पहली मुलाकात हुई। कुलदीप ने महिला को विश्वास दिलाया कि उसकी सारी परेशानियों का समाधान विशेष पूजा और ग्रह शांति से होगा। इसके एवज में उसने दक्षिणा (Dakshina) के रूप में मोटी रकम की मांग की।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 5 IAS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार: रोहित यादव को पर्यटन, अंकित आनंद को मिला वाणिज्यिक कर विभाग

18 जनवरी 2023 से 8 अप्रैल 2025 तक पल्लवी जायसवाल ने कुल 36 लाख 66 हजार रुपए नगद, अकाउंट ट्रांसफर और अन्य माध्यमों से कुलदीप को दे दिए। इतना ही नहीं, उसने अपने निजी फ्लैट को भी 'गुरुजी' को समर्पित करने की बात पर सहमति जताई।

समस्या दूर नहीं हुई तो दर्ज कराई शिकायत

जब लाखों खर्च करने के बावजूद महिला की कोई समस्या हल नहीं हुई तो उसे ठगी का आभास हुआ। उसने तुरंत सुपेला थाना (Supela Police Station) में लिखित शिकायत दी। जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया और हरियाणा पुलिस की मदद से कुलदीप को रोहतक से गिरफ्तार कर दुर्ग लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें: रायपुर में ACB की कार्रवाई: रविशंकर विश्वविद्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते पकड़ाया, रिटायर्ड कर्मचारी से इसलिए मांगी थी घूस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article