डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर भीषण आग: दूर तक फैला धुएं का गुबार, स्थानीय लोगों में दहशत

CG Maa Bamleshwari Temple Fire: डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर भीषण आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार, स्थानीय लोगों में दहशत

CG Maa Bamleshwari Temple Fire
CG Maa Bamleshwari Temple Fire: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आग की भयावहता के कारण दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पहाड़ी पर दूर से तेज़ रोशनी दिखाई दी, लेकिन करीब से देखने पर आग की तेज़ लपटें उठती नजर आईं। आग इतनी विकराल थी कि इसे शहर के विभिन्न हिस्सों से भी साफ देखा जा सकता था।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में कोका-कोला कोल्डड्रिंक के सीक्रेट फॉर्मूला की चोरी: HR के खिलाफ मामला दर्ज, कंपनी को हो सकता है भारी नुकसान

आग लगने के कारणों पर संशय

A huge fire broke out on the hill of Maa Bamleshwari temple in Dongargarh |  डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर भीषण आग: दमकल की गाड़ियां  मौके पर, आग बुझाने

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत

इस आगजनी से मंदिर आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। आग के फैलने से आसपास के जंगलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, इलाके में मची खलबली…इस वजह  से हुई आगजनी की घटना | Fire broke out on the hill of Maa Bamleshwari temple  | Patrika

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जांच के आदेश

आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पर्यावरण को हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: Rajgarh News: नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, 16 दिन पहले राजगढ़ में किया था बच्ची का रेप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article