छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत: सीएम साय ने धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ, अब केंद्रों पर तत्काल मिलेगी नगद राशि

CG Dhan Tihar 2024: मुख्यमंत्री साय ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व की शुरुआत बालोद के भांठागांव (बी) धान खरीदी केंद्र से की।

CG-Dhan-Tihar-2024

CG Dhan Tihar 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व की शुरुआत बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केंद्र से की। इस पहल के साथ ही राज्य सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है।

अब धान खरीदी केंद्रों में किसानों को तत्काल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह कदम किसानों की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कई IAS अफसरों के तबादले: डॉ. प्रियंका शुक्ला को विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार, देखें सूची

राज्य में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने भांठागांव (बी) खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान

14 नवम्बर से राज्य में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केंद्र पर पहुंचने के बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल और अन्य यंत्रों का पूजन किया और वहां मौजूद किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने किसानों को धान खरीदी महापर्व (CG Dhan Tihar 2024) के शुभारंभ की शुभकामनाएं भी दीं।

किसानों ने मुख्यमंत्री को धान बेचा

मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में, ग्राम भांठागांव के किसान भागबली ने 148 क्विंटल और हरिराम ने 65 क्विंटल 20 किलो धान बेचा। किसानों को अपने धान की बिक्री का यह अवसर मिलने से वे बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। इस उपार्जन केंद्र में 14 नवम्बर को कुल 6 किसानों का टोकन काटा गया।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने भांठागांव (बी) खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान

जिला सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक का लोकार्पण

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री साय ने गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम मोहंदीपाट में 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा दुर्ग का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण किया और शहीद बिरसा मुंडा एवं गहिरा गुरु के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने भांठागांव (बी) खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को फिर बड़ा झटका: रेलवे ने 24 ट्रेनों को किया रद्द, नर्मदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

 राज्य में धान खरीदी के लिए कुल 2,739 केंद्र

छत्तीसगढ़ में किसानों की बल्ले-बल्ले, शुरू हुई धान खरीदी, इतने लाख हुए  रजिस्ट्रेशन - chhattisgarh dhan khareedi 25 lakh registrations for paddy  procurement started lbsa - AajTak

छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। राज्य सरकार ने किसानों के लिए यह व्यवस्था की है कि उनके द्वारा बेचे गए धान के भुगतान को 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा। इस साल राज्य में धान खरीदी के लिए कुल 2,739 केंद्र बनाए गए हैं।

इस वर्ष, 27,01,109 पंजीकृत किसानों द्वारा बोई गई धान की कुल खेती 34,51,729 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। पंजीकृत किसानों में 1,35,891 नए किसान शामिल हैं, जो इस साल धान बेचने के लिए पंजीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में SDM और उसका सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार: एसीबी ने 10 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा, इसलिए मांगी थी घूस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article