पखांजूर में धान का परिवहन नहीं: खरीदी बंद होने से बढ़ी किसानों की चिंता; सहकारी कर्मचारी संघ कांकेर ने किया था आह्वान

Chhattisgarh Pakhanjur Paddy Procurement Issue बफर लिमिट से अधिक खरीदी होने पर नहीं हो रहा परिवहन धान खरीदी बंद होने से किसानों को हो रही परेशा

CG Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi: कांकेर जिले में धान खरीदी केंद्रों पर धान का स्‍टॉक बढ़ गया है। इन केंद्रों से परिवहन नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते पखांजूर इलाके में कई खरीदी केंद्रों में आज 9 दिसंबर को खरीदी बंद रखी गई है। खरीदी इसलिए बंद की गई है, क्‍योंकि अभी तक समर्थन मूल्‍य पर खरीदी गई धान का परिवहन नहीं हो सका है। इसके चलते बफर लिमिट से अधिक खरीदी होने से परेशानी होने लगी है।

बता दें कि सहकारी कर्मचारी संघ कांकेर ने आज 9 दिसंबर को उपार्जन केंद्रों (CG Dhan Kharidi) को बंद रखने का आह्वान किया है। इसी के चलते पखांजूर इलाके के धान खरीदी केंद्रों पर कहीं खरीदी की गई है। वहीं कुछ खरीदी केंद्र पर आज धान खरीदी बंद है। ऐसे में पखांजूर में खरीदी चालू है, जबकि बांदे क्षेत्र में खरीदी बंद है। इसके चलते क्षेत्र में बंद का मिलाजुला असर दिखा है।

धान खरीदी बंद होने से किसानों की समस्‍या बढ़ी

धान खरीदी केंद्रों पर बफर लिमिट से अधिक धान (CG Dhan Kharidi) फसल किसानों से खरीदी गई है। इसके कारण परिवहन नहीं हो पा रहा है। इससे केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी न करने की नौबत आ गई है। पखांजूर क्षेत्र में धान खरीदी बंद होने से किसानों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान अब फिर से अपनी बारी के इंतजार में हैं। जबकि अभी रबी फसल की बोवनी के लिए किसानों को रुपए की ज्‍यादा जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती: 200 मीटर दौड़ में उम्‍मीदवार महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत, कांकेर में चल रहा फिजिकल टेस्‍ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article