CG Dhan Kharidi News: छत्‍तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी, तारीख को लेकर ये बोले सीएम विष्‍णुदेव साय

CG Dhan Kharidi News: छत्‍तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी, सीएम विष्‍णुदेव साय ने कहा कि धान खरीदी की तारीख 31 जनवरी ही रहेगी।

CG Dhan Kharidi News: छत्‍तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी, तारीख को लेकर ये बोले सीएम विष्‍णुदेव साय

रायपुर। CG Dhan Kharidi News: छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लक्ष्‍य के अनुरूप धान की खरीदी कर ली है। अभी प्रदेश में 31 जनवरी तक धान की खरीदी की जाएगी।

किसान अभी भी खरीदी केंद्रों पर (CG Dhan Kharidi News) धान लेकर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने मांग की है कि प्रदेश में धान खरीदी की तारीख 31 जनवरी से आगे बढ़ाई जाए।

इस पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बेमेतरा दौरे पर मीडिया से चर्चा की, उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई है।

धान खरीदी की तारीख 31 जनवरी ही रहेगी, इसे आगे बढ़ाने का कोई प्‍लान नहीं है। किसान यदि इस तारीख को आगे बढ़ाने की मांग करते हैं तो विचार किया जाएगा।

बता दें छत्‍तीसगढ़ की पूर्व की कांग्रेस सरकार ने विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश में किसानों से धान खरीदी का लक्ष्‍य 130 लाख टन रखा था। अब तक किसानों से 129.54 लाख टन (CG Dhan Kharidi News) धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है।

धान के एवज में किसानों को 27,504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1750482051743076736

23.20 लाख किसानों से धान की खरीदी

मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 20 हजार 384 किसानों से (CG Dhan Kharidi News) धान की खरीदी की जा चुकी है।

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 99 लाख 71 हजार 399 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है।

जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 85 लाख 54 हजार मीट्रिक टन (CG Dhan Kharidi News) धान का उठाव किया जा चुका है। बता दें कि इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।

इसमें कुल रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।

संबंधित खबर:CG Hasdev Aranya: आंदोलन के समर्थन में पहुंचे पीसीसी चीफ़ दीपक बैज, आम सभा को किया संबोधित

कांग्रेस ने की तारीख बढ़ाने की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 1 मार्च तक धान खरीदी की जाए ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना (CG Dhan Kharidi News) धान बेच सकें।

अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाएं हैं, वहीं 21 क्विंटल के हिसाब से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ 1 क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है।

इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी तय हुआ था, वर्तमान में जब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी के आदेश जारी हो गए हैं

तो लक्ष्य भी बढ़ेगा कम से कम 150 लाख मीट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। इसलिए एक महीने धान की खरीदी बढ़ाई जाए।

publive-image

नहीं बढ़ाई जाएगी तारीख

बेमेतरा दौरे पर गए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में किसानों से (CG Dhan Kharidi News) धान खरीदी का जो लक्ष्‍य निर्धारित किया गया था, उसके अनुरूप धान खरीदी का लक्ष्‍य लगभग पूरा हो गया है।

किसानों से धान की खरीदी 31 जनवरी तक की जाएगी। कांग्रेस के (CG Dhan Kharidi News) धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग पर सीएम ने कहा, लगभग सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा चुकी है,

शेष किसानों से 31 जनवरी तक खरीदी पूरी कर ली जाएगी। इसके भी यदि किसान मांग करेंगे तो विचार किया जाएगा।

संबंधित खबर:Republic Day Celebration: CM बनने के बाद पहली बार ध्‍वजारोहण करेंगे विष्‍णुदेव साय, मंत्रियों का ये शेड्यूल

धान खरीदी का बना रिकॉर्ड

कैबिनेट मंत्री केदार कश्‍यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्‍य था। इसके  अनुरूप किसानों से धान की खरीदी की गई है।

मोदी की गारंटी के तहत जो संकल्प लिया वह पूरा हुआ। (CG Dhan Kharidi News) धान खरीदी का रिकॉर्ड बना है, आगे भी रिकॉर्ड बनेगा।

हमारी सरकार किसानों का दाना-दाना धान खरीदेगी, यह ऐतिहासिक है और किसानों के हित में है। आवश्यकता होगी तो धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article