CG Congress News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में कांग्रेस

CG Election 2023: कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से, इस शहर से होगी शुरुआत

जगदलपुर। CG Congress News: कांग्रेस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में है। 26 जून को कांग्रेस जगदलपुर से 'बूथ चलो अभियान' होने जा रहा है। इसकी शुरुआत सीएम भूपेश बघेल करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। दरअसल, बस्तर में 245 बूथ हैं। कांग्रेस ने पदाधिकारियों, सेक्टर और जोन स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।

कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने अभियान

इन बूथों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए कांग्रेस 'बूथ चलो अभियान' करने जा रही है। इस अभियान को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। इसे बरकरार रखने के लिए कांग्रेस संगठन स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी में जुटी है।

बस्तर संभाग में बूथ चलो अभियान

कांग्रेस का बस्तर संभाग में बूथ चलो अभियान बस्तर की 12 विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा। सीएम भूपेश बघेल जगदलपुर में और कुमारी शैलजा कांकेर में शामिल होंगी। पीसीसी मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर में शामिल होंगे। नेता बूथों पर जाकर बैठक लेंगे।

कांग्रेस नेता और मंत्री शामिल होंगे

23 हजार से अधिक बूथों पर अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेता और मंत्री शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पहुंचे कार्यक्रम के लिए जगदलपुर पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री लोहंडीगुड़ा के गढ़िया गांव से बूथ चलो अभियान की शुरुआत करेंगे वहीं शिक्षा मंत्री कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।

बीजेपी ने कसा तंज

इधर, कांग्रेस के बूथ चलो अभियान पर बीजेपी का बयान सामने आया है। बीजेपी पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगा है। अब चाहे वो बूथ जाए या लोगों के घर घर जाए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

यह भी पढ़ें- 

Gwalior: ‘जनता सिर्फ और सिर्फ कमल के निशान पर वोट देगी’, प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे से पहले बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Jabalpur News: सामूहिक खुदकुशी से फैल सनसनी, घर से बदबू आने पर चला पता

FY 2023-24 GDP Rate: चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना: आरबीआई गवर्नर

Bhopal RTO: रिश्वतखोरी मामले में शिवराज सरकार का एक्शन, संजय तिवारी और अनपा खान पर हुई बड़ी कार्रवाई

CG Elections 2023: यहां आधे गांव ने ली भाजपा की सदस्यता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article