/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/CG-Congress-News-छत्तीसगढ़-सरकार-में-नंद-कुमार-साय-को-मिला-कैबिनेट-मंत्री-का-दर्जा-एक-और-जिम्मेदारी.jpg)
रायपुर। CG Congress News: छत्तीसगढ़ सरकार ने नंद कुमार साय के लिए राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी उन्हें दिया गया है। छग सीएम भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राजनीतिक बायनबाजी भी हो रही थी
दरअसल, बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने क बाद से ही नंद कुमार साय को कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी न मिलने को लेकर लगातार राजनीतिक बायनबाजी भी हो रही थी। इस बीच अब कांग्रेस में उन्हें यह जिम्मेदारी दे दी गई है, जिसके बाद से बधाइयों का दौर जारी है।
रमन सिंह का बयान
इधर, छत्तीसगढ़ में नंदकुमार साय की इस नियुक्ति पर रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि साय को केंद्रीय अनुसूचित जनजाति का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद मिला था। 130 करोड़ आबादी वाले देश में जो 1 पद हुआ करता था। वे किसी निगम मंडल के अध्यक्ष बना देने से संतुष्ट हैं तो उन्हें बधाई। जिस प्रकार के प्रसन्नता उनके चेहरे में दिख रही है, लगता है कि वह इसी का इंतजार कर रहे थे।
आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचान
यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ठीक करीब दो माह पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। राजीव भवन में सीएम भूपेश की मौजूदगी में नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हुए थे। नंदकुमार साय की पहचान बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर होती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आदिवासी अहम भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस सरकार में पद मिलने के बाद पार्टी को आदिवासी वोटरों को रिझाने में मदद मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें-
Manipur Violence: मणिपुर जाने के बाद राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, विपक्षी दलों ने की कड़ी निंदा
RRR Oscar Academy: फिर आरआरआर के फैंस के लिए खुशखबरी, इन दिग्गजों को मिला ऑस्कर एकेडमी का न्योता
Rajsthan News: नड्डा ने राजस्थान के भरतपुर में पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन, पढ़ें विस्तार से
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us