छत्‍तीसगढ़ कलेक्‍टर्स का आदेश: रबी सीजन में धान फसल लगाई तो काट देंगे बिजली कनेक्‍शन, धनेंद्र साहू का ये बड़ा आरोप

CG Collectors Order for Farmers: छत्‍तीसगढ़ कलेक्‍टर्स का आदेश, रबी सीजन में धान फसल लगाई तो काट देंगे बिजली कनेक्‍शन, धनेंद्र साहू का ये बड़ा आरोप

CG Collectors Order for Farmers/ dhanendra sahu

CG Collectors Order for Farmers

CG Collectors Order for Farmers: छत्‍तीसगढ़ में रबी सीजन में भी धान की खेती की जाती है। ऐसे में अब छत्‍तीसगढ़ के तीन जिलों के कलेक्‍टर्स का एक आदेश से फिर सियासत गरमा गई है। किसानों को धान न उगाने की बात को लेकर प्रदेश के तीन जिले के कलेक्टर्स ने एक आदेश जारी किया है।

इस आदेश पर अब छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस (CG Collectors Order for Farmers) के पूर्व अध्‍यक्ष धनेंद्र साहू ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने किसानों को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों को धान की खेती के लिए हतोत्‍साहित कर रही है।

तीन जिलों के कलेक्‍टर्स ने दिया था आदेश

Dhanendra Sahu

बता दें कि प्रदेश के धमतरी कलेक्टर, राजनांदगांव और रायपुर कलेक्टर जिले के कलेक्‍टर्स ने पर्यावरण का हवाला दिया था। इसी हवाले के साथ रबी सीजन में धान फसल की बुवाई नहीं करने के लिए किसानों (CG Collectors Order for Farmers) को आदेश जारी किए गए थे।

इस आदेश को लेकर गांवों में कोटवारों के माध्‍य म से मुनादी भी कराई जा रही है। इसी आदेश को लेकर अब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष धनेंद्र साहू ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि किसान गांजा या अफीम की खेती जिले में नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकार धान की खेती करने से किसानों को नहीं रोकना चाहिए।

बिजली कनेक्‍शन काटने की धमकी: साहू

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष साहू ने सरकार (CG Collectors Order for Farmers) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि सारे गांव से जानकारी मिली है कि धान की फसल की बोवनी न करने का आदेश है, धान फसल की जगह दलहन-तिलहन की फसल लेने के लिए कहा जा रहा है। वहीं उन्‍होंने आरोप लगाया कि किसानों को यह भी कहा जा रहा है कि यदि धान की फसल ली तो बिजली कनेक्‍शन काट दिया जाएगा। यह आदेश मौखिक रूप से दिए जा रहे हैं। किसानों को इस बारे में विस्‍तार से जानकारी देने के लिए कोटवारों के द्वारा मुनादी कराई जा रही है।

इस तरह के आदेश वापस ले सरकार

Former Congress President Dhanendra Sahu

वहीं उन्‍होंने आरोप लगाया कि धमतरी कलेक्टर, राजनांदगांव और रायपुर कलेक्टर का तो आदेश है। जिसमें धान की फसल को हतोत्साहित (CG Collectors Order for Farmers) करने की मंशा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि ये तुगलकी फरमान को वापस लिया जाना चाहिए। किसानों को बिजली कनेक्‍शन काटने जो धमकी दी जा रही है, उस पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि इस तरह के आदेश तुरंत सरकार वापस लें।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अब CBI भी करेगी जांच: राज्य सरकार ने एपी त्रिपाठी से पूछताछ की अनुमति दी, जानें पूरा मामला

धान हमारे लिए प्राथमिकता: बीजेपी

इधर कांग्रेस के आरोप (CG Collectors Order for Farmers) पर बीजेपी महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बयान जारी किया है। उन्‍होंने कहा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है। धान की फसल हमारे लिए प्राथमिकता है। हमको इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं होना चाहिए। हर सीजन में फसलों को लगाने को लेकर विचार मंथन होता है।

इसमें यह सलाह दी जाती है कि किसानों को कौन सी फसल लगानी चाहिए। इसके लिए किसानों पर कोई दबाव नहीं रहता कि वह वही फसल लगाए, ऐसा नहीं करने पर उस पर कार्रवाई होगी। ऐसा कोई दबाव किसानों पर नहीं है। सरकार की जिम्‍मेदारी है कि यदि किसान आज 100 रुपए की आमदनी कर रहा है तो यह दोगुना 200 रुपए कैसे हो, इस बारे में सरकार नई तकनीक व अन्‍य कृषि संबंधी जानकारी देती है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हड़ताल: सड़क पर उतरेंगे 184 नगरीय निकायों के कर्मचारी, इन 6 मांगों को लेकर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article