मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों संग खेली होली: अपने गांव बगिया के मंझापारा पहुंचे, सीएम को देख खुशी से झूम उठे बच्चे

CM Vishnu deo Sai Holi 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों संग खेली होली, अपने गांव बगिया के मंझापारा पहुंचे, सीएम को देख खुशी से झूम उठे बच्चे

CM Vishnu deo Sai Holi 2025

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री साय ने गांव के बच्चों के साथ होली खेली
  • बच्चों को मिठाइयां बांटी और आत्मीयता से बातचीत की
  • कहा- होली मेल-जोल और सौहार्द का पर्व

CM Vishnu deo Sai Holi 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांव के बच्चों के साथ होली खेली और खुशियों के रंग बिखेरे। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां बांटी और आत्मीयता से बातचीत की। यह होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनी।

होली का त्योहार रंगों, उमंग और उल्लास का प्रतीक होता है। इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Dev Sai) ने अपने गांव बगिया के मंझापारा (Bagia Manjhpara) में बच्चों के संग होली खेलकर इस पर्व को खास बना दिया।

गांव के बच्चों संग खेली रंगों की होली

[caption id="" align="alignnone" width="525"]publive-image मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों को मिठाइयां बांटी[/caption]

मुख्यमंत्री साय के निवास पर जब गांव के बच्चे पहुंचे, तो उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चे रंग-गुलाल में सराबोर थे और मुख्यमंत्री को देखकर खुशी से झूम उठे। मुख्यमंत्री भी बच्चों की खुशी में शामिल हो गए और उनके साथ रंग खेला।

मिठाइयां खिलाई और बच्चों से की बातचीत

होली के इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाइयां खिलाई और उनके साथ ठहाके लगाए। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर बातचीत की और अपनी खुशियां साझा कीं।

होली भाईचारे और प्रेम का पर्व - मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली मेल-जोल और सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता और प्रेम को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों के साथ यह होली खास रही और यह परंपराएं हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखती हैं।

होली का अनूठा उल्लास

गांव के बच्चों के उत्साह और मुख्यमंत्री साय की आत्मीयता ने इस होली को यादगार बना दिया। पूरा माहौल स्नेह, अपनत्व और खुशियों के रंगों से सराबोर रहा।

यह भी पढ़ें: रायपुर में नाबालिग ने किया सुसाइड: महादेव घाट पुल से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article