छत्तीसगढ़: CM साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गर्व की बात

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के CM साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गर्व की बात

CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पर उनसे भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिह्न ‘नंदी’ भेंट किया। उन्होंने कहा कि आपकी रचनाएं साहित्य जगत के लिए अमूल्य योगदान हैं और यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाला है।

यह भी पढ़ें: कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत: 3 लोग गंभीर रूप से घायल, मंदिर में बकरा चढ़ाने गया था परिवार

मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के योगदान की सराहना की

मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के साहित्यिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और साहित्य को एक नई ऊंचाई पर ले जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव का जिक्र करते हुए वहां के साहित्यिक इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी है, जहां गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे महान साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं कीं।

इस पर शुक्ल ने भी अपने बचपन के नांदगांव की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनका बचपन का नांदगांव आज भी उनके मन में बसा हुआ है।

मुख्यमंत्री का पारिवारिक जुड़ाव

मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार, प्रेस अधिकारी, जनसंपर्क आयुक्त और अन्य गणमान्यजन भी मौजूद थे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ का दौर जारी: इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, इस दिन से साफ होगा मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article