छत्‍तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्‍तार: सीएम विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में बढ़ोतरी को लेकर नया अपडेट, कल नामों का ऐलान

Chhattisgarh Cabinet Expansion 2025 Update; छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कल बड़ी घोषणा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को संकेत दिया था

CG Cabinet Expansion 2025

CG Cabinet Expansion 2025

CG Cabinet Expansion 2025: छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कल बड़ी घोषणा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है, आप लोग थोड़ा सा इंतजार करिए। आज 9 अप्रैल को बीजेपी संगठन की मैराथन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन स्‍तर पर कई चर्चाएं हुईं। इसी के चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं, कि कल यानी 10 अप्रैल को मंत्रिमंडल के विस्‍तार को लेकर ऐलान किया जा सकता है और नामों की घोषणा भी हो सकती है।

इन नामों की हो रही चर्चा

बीजेपी संगठन के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इन चेहरों में अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव का नाम आगे चल रहा है। इसी के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर विक्रम उसेंडी की नियुक्ति की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद की भी घोषणा हो सकती है। इस पद के लिए विक्रम उसेंडी के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

Nitin Nabin

संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी होगी

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी की जाएगी। संभावित सूची में शामिल हैं:-

भावना बोहरा

गोमती साय

रायमुनी भगत

चेतराम अटामि

धर्मजीत सिंह

योगेश्वर राजु सिन्हा

मोतीलाल साहु

डोमनलाल कोर्सवाड़ा

दीपेश साहू

प्रबोध मिंज

सुशांत शुक्ला

रोहित साहू

रिकेश सेन

नीलकंठ टेकाम

संपत अग्रवाल

राजेश अग्रवाल

ये खबर भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी से मिलीं रायपुर की पुचका गर्ल: पीएम को बताया यूनीक स्‍टार्टअप आइडिया, प्रेजेंटेशन देखकर खूब सराहा

ताजपोशी इवेंट का संदेश वायरल

बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे एक संदेश के अनुसार आज सुबह 11:35 बजे नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी के नेतृत्व से चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि सरकार आज ही इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्‍पणी: नान घोटाला मामले में ईडी को फटकार, आम जनता के भी अधिकार हैं, उनका ख्‍याल भी रखें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article