Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

CGBSE Result Topper 2024: सिमरन की सफलता का क्‍या है मंत्र; जानें किन सपनों को जी रहे हैं ये सभी टॉपर

Sanjeet Kumar by Sanjeet Kumar
May 9, 2024-10:52 AM
in रायपुर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

   हाइलाइट्स

  • बोर्ड के टॉपरों ने बताए अपनी सफलता के राज
  • बैंकिंग सेक्‍टर में जाने के सपना लिए की तैयारी
  • बिना कोचिंग के पढ़ाई कर पाया तीसरा स्‍थान

CGBSE Result Topper 2024: छत्‍तीसगढ़ में माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने आज गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

सीजी बोर्ड 2024 के रिजल्‍ट में फिर से लाड़कियों ने बाजी मारी है। इतना ही नहीं हाई स्‍कूल और हायर सेकंडरी स्‍कूल में भी छात्राओं ने प्रदेश में टॉप किया है।

प्रदेश की इन टॉपर छात्राओं की सफलता के मंत्र और वे भविष्‍य में क्‍या करना चाहती हैं, देश को आगे ले जाने और विकसित बनाने में अपनी क्‍या भूमिका अदा करना चाहती हैं ? इन सारे सवालों के जवाब उनके विचारों में समाहित हैं।

आइए जानते हैं प्रदेश के इन टॉपरों (CGBSE Result Topper 2024) की सफलता के मंत्र और उनके सपने, जिनके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उन्‍हें जी रहे हैं-

   अपने गोल से कभी भटकना नहीं: सिमरन

कक्षा 10वीं में छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में टॉप (CGBSE Result Topper 2024) करने वाली सिमरन सब्‍बा ने अपनी इस जीत का मंत्र दिया है। सिमरन ने बताया कि वह आगे यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और आईएएस बनना चाहती है।

सिमरन से अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता का सपोर्ट और शिक्षकों की भूमिका को श्रेय दिया है। उन्‍होंने कहा कि अपने लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए उस गोल को हमेशा याद और ध्‍यान में रखना चाहिए। अपने गोल से कभी भी भटकना नहीं चाहिए।

   पिता चौपाटी चलाते हैं, बेटी का 12वीं में तीसरा स्‍थान

CG Board Result 2024 Released-Ayushi Gupta

कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में जशपुरनगर जिले के छात्रों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है।

कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट में शहर के शासकीय स्वामी आत्मानंद स्‍कूल की छात्रा आयुषी गुप्ता ने बलौदा बाजार की छात्र प्रीति के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान (CGBSE Result Topper 2024) हासिल किया है।

आयुषी के पिता मुकेश पुरानी टोली में एक चौपाटी चलाते हैं। मां गृहणीं हैं। आयुषी बताती हैं कि वह रोज कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। इसके अलावा भी वह लाइब्रेरी में भी पढ़ती थीं। आयुषी का मूलमंत्र यह था कि वह परीक्षा के दौरान पूरी तरह से तनाव मुक्‍त और बिना दबाव के पढ़ाई कर परीक्षा में शामिल हुई थीं।

छात्रा के माता-पिता ने भी पूरा सहयोग किया। मां सुषमा गुप्ता ने जानकारी दी कि आयुषी बिना ट्यूशन के ही पढ़ाई कर रही थी, उसने बिना कोचिंग के ही यह उपलब्धि हासिल की है। आयुषी सीए बनना चाहती है। सीए बनने के सपने को ही वह जी रही है।

   बैंकिंग सेक्‍टर में जाना चाहती हूं: महक

CG Board Result 2024 Released-Mahek Agrawal

12वीं की टॉपर (CGBSE Result Topper 2024) रहीं महक अग्रवाल अपना कॅरियर बैंकिंग सेक्‍टर में बनाना चाहती है। इसके लिए वह अभी से तैयारी भी का रही है।

महक बताती हैं कि उसे उम्‍मीद यह थी कि टॉप-10 में आ जाएगी, लेकिन वह टॉपर बनी तो एकदम से भरोसा नहीं हुआ।

महक ने बताया कि वह शुरू से ही परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी। वह टेस्‍ट भी करती रहती थी। उसके माता-पिता ने भी उसे काफी सपोर्ट किया।

   नीचे जानिए 10वीं और 12वीं का कैसा रहा परिणाम 

   इस cgbse.nic.in पर देखें परिणाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट (CG Board Result 2024 Released) का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है।

इस साल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

   अपने गोल को हमेशा ध्‍यान में रखें, कभी भटके नहीं: सिमरन सब्‍बा 

CG Board Result 2024 Released-Toper Simran Sabba

कक्षा 10वीं में छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में टॉप करने वाली सिमरन सब्‍बा ने अपनी इस जीत का मंत्र दिया है। सिमरन ने बताया कि वह आगे यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और आईएएस बनना चाहती है।

सिमरन से अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता का सपोर्ट और शिक्षकों की भूमिका को श्रेय दिया है। उन्‍होंने कहा कि अपने लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए उस गोल को हमेशा याद और ध्‍यान में रखना चाहिए।

अपने गोल से कभी भी भटकना नहीं चाहिए। तभी आप अपने लक्ष्‍य को हासिल कर सकते हैं।

01.30PM

   10वीं में सिमरन शब्‍बा रहीं टॉपर

CG Board Result 2024 Released-Toper 10th

छत्‍तीसगढ़ में हाईस्‍कूल परीक्षा परिणाम में सिमरन शब्‍बा ने प्रदेश में टॉप किया है। टॉप थ्री में प्रथम सिमरन शब्‍बा 597 अंक। होनिशा 593 अंक। श्रेयांश कुमार यादव 590 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह राहुल 98.17 प्रतिशत, डॉली साहू, अंशिका, अर्पिता रहे हैं। यह अंक कुल 600 में से हासिल किए हैं।

   पिछले साल कैसा था रिजल्ट

पिछले वर्ष  सीजी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत था जबकि, 10वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत रहा था। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया था और 12वीं में विधि ने 98.2 फीसदी अंक के साथ टॉप किया।

10वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) थी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 प्रतिशत) थी तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) थी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी थी जबकि 10वी में टॉप-10 में 5 लड़कियों ने बाजी मारी थी।

01.20PM

   12वीं में इन छात्रों ने किया टॉप

CG Board Result 2024 Released-Toper

01.00PM

   12वीं में महक और 10वीं में सिमरन टॉपर

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 12वीं में महक अग्रवाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कुल 34 प्रतिशत विद्यार्थी फर्स्‍ट डिवीजन में पास हुए हैं। इसके अलावा कक्षा 10वीं हाईस्‍कूल के परीक्षा परिणाम में सिमरन शब्बा ने बाजी मारी है। उन्‍होंने प्रदेश में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है।

12.50PM

   यहां देखें 10वीं 12वीं का पिछला परिणाम

CG Board Result 2024 Released Live

बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के चलते वर्ष 2021 में 10वीं का परीक्षा परिणाम असाइनमेंट के आधार पर जारी किया गया था। हालांकि 12वीं की परीक्षा छात्रों ने घर से ऑनलाइन ही दी थी।

12.40PM

   पिछले साल से थोड़ी बढ़ोतरी 

इस बार 12वीं में 80.74% विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले साल 12वीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इसमें 81.15% छात्राएं और 77.03% छात्र थे। 12वीं में 2022-23 में विधि ने टॉप किया था।

12.40PM

   बेहतर रहा 10वीं का परिणाम

CG Board Result 2024: CG Board ने 10वीं -12वीं का रिजल्ट किया घोषित |

#cgboardresult2024 #chhattisgarh #BoardResult #announced #resultannocement #LatestNews #bansalnewsmpcg pic.twitter.com/gIQW6REhZy

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) May 9, 2024

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.64 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

12.33PM

   80.74% छात्र हुए पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड की हायर सेकंडरी की कक्षा 12वीं के परिणाम में इस वर्ष कक्षा 12वीं में 80.74% छात्र पास हुए हैं।

12.30PM

   लड़कियों ने मारी बाजी

छत्‍तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल भी लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों की अपेक्षा अच्‍छा रहा है। उत्तीर्ण होने की दर 75.61% है, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर है। 34.07% छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।

11.00AM

   छात्रों के लिए कलेक्‍टर की पोस्‍ट 

IAS Result

रिजल्ट से पहले बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण (Bilaspur Collector Avnish Sharan) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट पर अपनी मार्कशीट भी शेयर की है।

इस पोस्‍ट पर लिखा है कि अपना रिजल्‍ट (CG Board Result 2024 Released) देखने से पहले एक बार मेरा रिजल्‍ट जरूर देखें। मैं 44% से पास हुआ था,  लेकिन आज IAS हूं। आज 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट जारी होगा।

कलेक्‍टर ने अपनी मार्कशीट उन छात्रों को मोटिवेट करने के लिए शेयर की है, जो छात्र अपने रिजल्‍ट को लेकर परेशान हो जाते हैं और कई बार तनाव में आकर गलत कदम भी उठा लेते हैं।

CG Board Result 2024: आज दोपहर 12:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे#Chhattisgarh #cgresult #boardresult #CGNews #resultday #LatestNews #bansalnewsmpcg pic.twitter.com/vq7FozuD2P

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) May 9, 2024

कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CG Board Result 2024 Released) देखने के लिए आपको हम सीजी बोर्ड की वेबसाइट भी उपलब्‍ध करा रहे हैं।

इस लिंक के माध्‍यम से भी आप अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। बता दें कि दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्‍सा लिया था।

इसमें 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसी तरह 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्र शामिल हुए थे।

   12.30 बजे होगी परिणाम की घोषणा

छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण में ही पूरे हो गए है, हालांकि अभी चुनाव आचार संहिता 4 जून की शाम 5 बजे तक लागू रहेगी।

इसी के चलते सीजी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते छत्‍तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

इधर दोपहर 12.30 बजे माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CG Board Result 2024 Released) छत्‍तीसगढ़ अध्‍यक्ष रेणु पिल्‍ले परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगी। इसके कुछ देर बाद ही रिजल्‍ट मंडल की वेबसाइट पर दिखना शुरू हो जाएंगे।

   सीएम साय ने दी अग्रिम बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रों को अग्रिम बधाई दी है। उन्‍होंने अपने X हैंडल पर छात्रों को बधाई देते हुए पोस्ट किया है। इसमें लिखा है- प्रिय बच्चों, सीजी बोर्ड के परिणाम (CG Board Result 2024 Released) आने वाले हैं, जिनके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप आएंगे उन्हें बधाई।

किसी कारण आप नंबर की दौड़ में उतने आगे नहीं बढ़े हैं तो चिंता की बात नहीं है, निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके अभिभावक की तरह साथ है।

   इस cgbse.nic.in पर देखें परिणाम 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट (CG Board Result 2024 Released) का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है।

इस साल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 9 मई को जारी हो रहा है। जैसे ही छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

   रिजल्‍ट जारी करने दी अनुमति

निर्वाचन आयोग ने परिणाम (CG Board Result 2024 Released) जारी करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते CGBSE ने नतीजे जारी करने की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी थी।

CGBSE के बोर्ड अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी करेंगे. जिसके बाद डायरेक्ट लिंक CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर ये एक्टिव हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 10th 12th Result 2024 live Updates: 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से आया लेटेस्‍ट अपडेट,जानें किस दिन आएगा रिजल्ट

   तनाव दूर करने डायल करें हेल्पलाइन नंबर

एक मई से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board Result 2024 Released)  के टोल फ्री नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) पर छात्र अपना तनाव दूर करने के लिए संपर्क कर सलाह ले सकते हैं। टोल फ्री नंबर  18002334363 पर और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 पर सातों दिन 24 घंटे निःशुल्क परामर्श ले सकेंगे। 

Sanjeet Kumar

Sanjeet Kumar

वर्ष 2011 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हूं। सफर की शुरूआत एबीपी न्‍यूज, दबंग न्‍यूज समाचार पत्र से की और सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर और हरिभूमि अखबार में जिला ब्यूरो से लेकर एडिशन में खबरों के लेखन और संपादन की जिम्मेदारी संभाली। मौसम, खेल, राजनीति और क्राइम की रिपोर्टिंग में रुचि है। पत्रकारिता के सफर में हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास करता रहता हूं।

Related Posts

short

सैफ अली खान की पहली शादी में पहुंची थीं ये बच्‍ची, फिर एक्‍टर ने कुछ सालों बाद उसी से कर ली शादी

August 16, 2025-7:15 AM
Shri Krishna Janmashtami Haldhar Festival CM Mohan Yadav CM Yogi Adityanath Mathura 16 august hindi news
उत्तर प्रदेश

Latest Updates: देशभर में मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हलधर महोत्सव में जाएंगे CM मोहन, CM योगी मथुरा को देंगे सौगात

August 16, 2025-6:05 AM
short

आज का इतिहास : 2018 में पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन।

August 16, 2025-6:00 AM
इंदौर

Independence Day 2025: 15 अगस्त पर ग्वालियर कृषि मंडी में फहरा दिया उल्टा तिरंगा, मंडी सचिव और प्रभारी सस्पेंड

August 15, 2025-11:53 PM
Load More
Next Post

Olympic Shooting Trials: भोपाल में पहली बार सिलेक्ट होगी पेरिस ओलंपिक के लिए टीम, MP के ऐश्वर्य-आशी भी साधेंगी निशाना

Shri Krishna Janmashtami Haldhar Festival CM Mohan Yadav CM Yogi Adityanath Mathura 16 august hindi news
उत्तर प्रदेश

Latest Updates: देशभर में मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हलधर महोत्सव में जाएंगे CM मोहन, CM योगी मथुरा को देंगे सौगात

August 16, 2025-6:05 AM
इंदौर

Independence Day 2025: 15 अगस्त पर ग्वालियर कृषि मंडी में फहरा दिया उल्टा तिरंगा, मंडी सचिव और प्रभारी सस्पेंड

August 15, 2025-11:53 PM
उत्तर प्रदेश

विवादों की भेंट चढ़ा एसी बस का शुभारंभ, प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, भाजपा नेता के समर्थक ने एमएलसी से किया अभद्र व्यवहार

August 15, 2025-11:28 PM
अन्य राज्य

आजादी के बाद भारत की ऑटो इंडस्ट्री को नई दिशा देने वाली 5 दिग्गज कारें: जिन्होंने देश की सड़कों और लोगों की सोच बदली

August 15, 2025-10:52 PM
टॉप वीडियो

Maharashtra Controversy : BMC चुनाव साथ लड़ेंगे राज-उद्धव, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान; इन शहरों में भी दिखेंगे साथ

August 15, 2025-10:52 PM
अन्य राज्य

Pixel 9 Pro Fold Discount: लॉन्च से पहले इस फोन पर 43,000 रुपये की भारी छूट, तुरंत चेक करें ऑफर डिटेल्स

August 15, 2025-10:21 PM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.