Chhattisgarh Board: 5th Class में अंधविश्‍वास को बढ़ावा देने वाला हिंदी का Chapter चमत्‍कार हटा, ये क्‍यों है विवादित?

Chhattisgarh Board: छत्‍तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 5वीं के छात्रों को आने वाले सत्र 2024-25 से हिंदी में ‘चमत्कार’ का चैप्टर नहीं पढ़ाया जाएगा

Chhattisgarh Board: 5th Class में अंधविश्‍वास को बढ़ावा देने वाला हिंदी का Chapter चमत्‍कार हटा, ये क्‍यों है विवादित?

   हाइलाइट्स

  • पाठ में मंत्र शक्ति और वैज्ञानिक दोनों कारण थे
  • पांचवीं के हिंदी विषय में 25वां पाठ है चमत्‍कार
  • पिछले साल हुआ था चैप्‍टर को लेकर विवाद

Chhattisgarh Board: छत्‍तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 5वीं के छात्रों को आने वाले सत्र 2024-25 से हिंदी में ‘चमत्कार’ का चैप्टर नहीं पढ़ाया जाएगा। इस पाठ को लेकर पिछले साल काफी विवाद हुआ था।

इस चैप्टर में एक कथित चमत्कारी स्‍वामी का जिक्र है। यह कथित स्वामी लोगों को चमत्कार करने वाली क्रियाएं दिखाता है।

वह इन चमत्‍कारिक क्रियाओं के माध्‍यम से बताने का प्रयास करता है कि यह उसकी मंत्र शक्ति का ही कमाल है।

   छात्र बताते हैं वैज्ञानिक कारण

Chhattisgarh Board

Chhattisgarh Board

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) की पांचवींं हिंदी की इस विवादित चैप्‍टर में तथाकथित चमत्‍कारी स्‍वामी अपना चमत्‍कार दिखाता है। जिसे छात्र चुनौती देते हैं और तथाकथित चमत्कार वे स्‍वयं करके भी दिखाते हैं।

इस चमत्‍कार के पीछे छात्रों के द्वारा वैज्ञानिक कारण बताया जाता है। इस चैप्‍टर को कक्षा पांचवीं (CG board) की हिंदी की किताब में कई वर्षों से था, जिस चैप्टर था को बच्‍चों को पढ़ाया भी जा रहा था।

   पिछले साल हुआ था विवाद

पिछले साल चमत्‍कार के चैप्‍टर को लेकर जमकर विवाद हुआ था। उस समय छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh Board) के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल थे। इस चैप्‍टर को हटाने की मांग की गई थी।

इसके बाद इस साल के नए सत्र में छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) ने इस चैप्‍टर को हटा दिया गया है। दूसरी ओर कक्षा पहली से दसवीं तक कि किताबों में इस बार और कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है।

अधिकारियों की माने तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अगले साल 2025-26 से किताबों में बदलाव होने की संभावना है।

   राज्‍य शासन से मिलती है किताबें

Chhattisgarh Board

बता दें कि सरकारी स्‍कूलों (Chhattisgarh Board) में कक्षा पहली से 10वीं तक छात्रों को मुफ्त में पुस्‍तक दी जाती है। ये पुस्तकें राज्य शासन के द्वारा मुफ्त दी जाती है।

यह राज्य शैक्षिक (CG board) अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ की ओर से तैयार की जाती है। इसी परिषद के द्वारा दी गई पांचवी हिंदी की किताब में भी यह विवादित चैप्‍टर था।

जिसमें कुल 25 चैप्टर थे। इसमें आखिरी पाठ पेज नंबर 130 से 135 तक ‘चमत्कार’ के नाम से था। जिस पर विवाद हुआ था।

   इस तरह के चमत्‍कार थे किताब में 

बता दें कि इस चमत्‍कार की किताब (Chhattisgarh Board) में कई तरह के चमत्‍कार के नमूने बताए गए थे। जिसमें मंत्र और वैज्ञानिक दोनों कारणों को दर्शाया गया है।

इस पाठ (CG board) में पानी डालने से कागज कैसे जल जाए, नारियल के भीतर फूल कैसे निकलते हैं, भभूत चख कर बच्चा कैसे चुप हो जाता है, बिना घाव पेट से खून कैसे बहने लगा।

इस तरह के तथाकथित चमत्कार व इसके पीछे की वैज्ञानिक वजहों के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article