CG Board Exam: आज से भरे जाएंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा फॉर्म, जमा करने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

CG Board Exam: आज से भरे जाएंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा फॉर्म, जमा करने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। विद्यार्थी आज यानी 16 अगस्त से 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर रखी गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों से इस फॉम को सावधानी से भरने को कहा है,क्योंकि फॉर्म में अगर किसी भी तरह की गलती होती है तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
जारी किए गए निर्देश के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है जो 15 सितंबर तक जारी रहेगी। जो भी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरना चाहते हैं वह 15 सितंबर से पहले भर सकते हैं। वहीं विद्यार्थी को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे जैसे हाई स्कूल परीक्षा के लिए 8वीं और 9वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी वहीं 12वीं के आवेदन के लिए 10वीं की मार्कशीट अनिवार्य है।

इसके साथ जो गैप वाले छात्र है उन्हें गैप प्रमाण पत्र लगाना भी अनिवार्य है। अगर आवेदन में किसी तरह की गलती होती है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुल्क के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के लिए 200 रूपए का भुगतान करना होगा। वहीं अंकसूची शुल्क 70 रुपये, प्रति प्रायोगिक विषय, नामंकन शुल्क 60 रुपये, प्रायोगिक शुल्क 60 रुपये, पर्यावरण प्रायोगिक शुल्क 60 रुपये और पर्यावरण प्रायोगिक शुल्क 60 रुपये रखा गया है। इसके साथ ही फॉम 16 अगस्त से जमा होने शुरू हो जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 रखी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article