बीजेपी रायपुर मेयर कैंडिडेट: संगठन ने मीनल चौबे को दिया टिकट, जानें कौन हैं; किस वजह से मिला टिकट?

Raipur Mayor BJP Candidate: नगर पालिका अध्‍यक्षों के अलावा प्रदेश के 10 नगर निगमों के उम्‍मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इसी के तहत रायपुर नगर निगम में बीजेपी ने महिला प्रत्‍याशी मीनल चौबे को टिकट दिया है।

Raipur Mayor BJP Candidate

Raipur Mayor BJP Candidate

Raipur Mayor BJP Candidate: आज 26 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव ने निकाय चुनाव के उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। नगर पालिका अध्‍यक्षों (Raipur Mayor BJP Candidate) के अलावा प्रदेश के 10 नगर निगमों के उम्‍मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इसी के तहत रायपुर नगर निगम में बीजेपी ने महिला प्रत्‍याशी मीनल चौबे को टिकट दिया है।

मीनल चौबे (Raipur Mayor BJP Candidate) को टिकट मिलने के साथ ही सभी नगर निगमों में भी आरक्षणवार नामों की सूची जारी की है। राजधानी में इस बार जनता आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार महिला मेयर को चुनने वाली है। क्‍योंकि यह सीट सामान्य महिला के लिए रिजर्व की गई है।

रायपुर से मीनल चौबे को बनाया प्रत्‍याशी

Meenal Choubey With Pm Modi

बीजेपी ने रायपुर नगर निगम सीट से मीनल चौबे को टिकट (Raipur Mayor BJP Candidate) दिया है। शहर में घोषणा से पहले भी मीनल चौबे को बीजेपी से संभावित उम्‍मीदवार और मजबूत दावेदार माना जा रहा था। वह पहले नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुकी थीं। पार्षद, जिला और प्रदेश महिला भाजपा मोर्चा में कई पदों पर काम कर चुकी हैं।

मीनल के नाम पर आसानी से बनी सहमति

जानकारी मिली है कि बीजेपी चुनाव समिति (Raipur Mayor BJP Candidate) की बैठक में मीनल चौबे के नाम पर चर्चा की गई थी। मीनल चौबे की छवि तेज तर्रार महिला नेत्री के रूप में है। वह सभी गुटों से तालमेल रखतीं हैं। बैठक के दौरान मीनल चौबे का नाम जब सामने आया तो आसानी से सहमति बन गई।

ये खबर भी पढ़ें: CG नगरीय निकाय चुनाव: 10 निगमों के मेयर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान, रायपुर से मीनल चौबे उम्मीदवार; देखें लिस्‍ट

इस बार सीधे जनता करेगी चुनाव

Meenal CHoube/ Raipur bjp candidate Meenal CHoube

प्रदेश में इस बार सरकार ने नगरीय निकायों (Raipur Mayor BJP Candidate) को के चुनाव को लेकर संशोधन किया है। अब पार्षद नहीं सीधे जनता मेयर को चुनेगी। इसी के चलते बीजेपी और कांग्रेस हर निकाय में जिताऊ उम्‍मीदवार को चुन रही है।

इस बार महिला पार्षदों का दब-दबा

महिला नेत्री और अब रायपुर (Raipur Mayor BJP Candidate) से बीजेपी मेयर उम्‍मीदवार मीनल चौबे मजबूत कैंडिडेट हैं। वे तीन बार बीजेपी पार्षद भी रह चुकीं हैं। मीनल संगठन में भी सक्रिय है। इसी के साथ ही वे रायपुर नगर निगम के सीनियर पार्षदों में से एक है। मीनल का नाम पहले ही सुझा दिया गया था। तभी से संगठन स्‍तर पर समीकरण बनना शुरू हो गए थे। आज उनके नाम पर मुहर लग गई। बता दें कि इस बार रायपुर नगर निगम में महिला पार्षदों का दब-दबा है।

ये खबर भी पढ़ें: CG OBC आरक्षण विवाद: पंचायत चुनाव के आरक्षण मामले में बोले रमन सिंह- ऐसे में सरकार पर कोर्ट कर सकता है कठोर कार्रवाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article