छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट: दो जवान घायल, एरिया डॉमिनेशन पर जा रही थी डीआरजी की टीम

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल, एरिया डॉमिनेशन पर जा रही थी डीआरजी की टीम

Chhattisgarh Naxal IED Bomb

Chhattisgarh Naxal IED Bomb

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें दो एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान घायल हो गए हैं। इस घटना में घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस घटना की पुष्टि अतिरिक्त एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर: मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं भी शामिल, विस्फोटक सामाग्री भी बरामद

एरिया डॉमिनेशन पर जा रही थी डीआरजी की टीम

बस्तर पुलिस के मुताबिक, 12 जनवरी को थाना कुटरू और डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर (थाना जांगला) की ओर जा रही थी। इस दौरान शाम 5 बजे माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में थाना कुटरू के दो जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। घायल जवानों की पहचान रामसु मज्जी और गजेन्द्र के रूप में हुई है।

नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर 8 जवान हुए थे शहीद

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में 6 जनवरी को नक्सलियों ने कुटरू-बेदरे सड़क पर डीआरजी जवानों की गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया था। यह हमला तब हुआ जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी अपने मिशन के बाद लौट रही थी।

इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। धमाके के कारण सड़क पर लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया और जवानों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए बड़ी उपलब्धि: प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त, आशीष शेलार की लेंगे जगह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article