CG Farmer Scam Case: भिलाई से गिरफ्तार हुए बिहार के दो ठग, किसान से 54 लाख की ठगी कर थे फरार

CG Farmer Scam Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई से बिहार के दो ठग गिरफ्तार किए गए हैं, जिन पर 54 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। नालंदा पुलिस ने रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

CG Farmer Scam Case

CG Farmer Scam Case

CG Farmer Scam Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से बिहार के दो फरार ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर 54 लाख 3 हजार 43 रुपए की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई नालंदा पुलिस द्वारा की गई, जिन्होंने भिलाई के वैशाली नगर थाना पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा और कोर्ट से रिमांड लेकर बिहार ले जाया गया।

वैशाली नगर पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

वैशाली नगर थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम सत्येंद्र कुमार और रितिक कुमार हैं। दोनों के खिलाफ बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिगहा थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। बिहार पुलिस ने जब आरोपियों की लोकेशन भिलाई में ट्रेस की, तो तुरंत वैशाली नगर पुलिस से संपर्क कर सहायता मांगी गई।

यह भी पढ़ें- Raipur Accident: रायपुर-बलोदाबाजार मार्ग पर भीषण हादसा, 13 लोगों की मौत; 30 घायल

अनाज में बड़ी धोखाधड़ी

नालंदा पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्येंद्र और रितिक बिहार के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ीपार गांव का निवासी है। उसने कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के कई किसानों से उनके अनाज के नाम पर ₹54,03,043 की ठगी की और फिर फरार हो गया। पीड़ित किसानों ने मिलकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

गुप्त सूचना से मिली सफलता

कल्याण बिगहा थाने की एसआई को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की योजना बनाई। वैशाली नगर पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नालंदा पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया।

यह भी पढ़ें- Bilaspur: अतिक्रमण हटाने का चला अभियान, अस्थाई दुकानों ने बढ़ाई परेशानी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article