CG Bharat jodo nyay yatra: कांग्रेस की न्‍याय यात्रा सात दिन में 500 किलोमीटर का सफर करेगी तय, 8 को रायगढ़ में प्रवेश

CG Bharat jodo nyay yatra: कांग्रेस की न्‍याय यात्रा सात दिन में 500 किलोमीटर का सफर करेगी तय, 8 को रायगढ़ में प्रवेश

CG Bharat jodo nyay yatra: कांग्रेस की न्‍याय यात्रा सात दिन में 500 किलोमीटर का सफर करेगी तय, 8 को रायगढ़ में प्रवेश

   हाइलाइट्स

  • छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ में दो दिन रुकेगी न्‍याय यात्रा
  • राहुल गांधी इस बीच दो दिनी दिल्‍ली दौरे पर रहेंगे
  • प्रदेश प्रभारी ने यात्रा समितियों के साथ की बैठक

रायपुर। CG Bharat jodo nyay yatra: छत्‍तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी (CG Bharat jodo nyay yatra) न्‍याय यात्रा का नेतृत्‍व कर रहे हैं। यह छत्‍तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी।

बता दें यात्रा ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश करेगी। जहां दो दिनों तक यात्रा विश्राम करेगी। इसके बाद 11 फरवरी से यात्रा फिर शुरू होगी और

छत्‍तीसगढ़ में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर 14 फरवरी को छत्‍तीसगढ़ राज्‍य से बाहर हो जाएगी।

(CG Bharat jodo nyay yatra) भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को लेकर छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर छत्‍तीसगढ़ में हैं।

जहां पहले दिन 2 फरवरी को उन्‍होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। इसके साथ ही न्‍याय यात्रा के रूट का भी निरीक्षण किया।

   समिति प्रभारियों के साथ की बैठक

प्रभारी सचिन पायलट ने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन 2 फरवरी को सभी जिलों में (CG Bharat jodo nyay yatra) यात्रा से जुड़ी समितियों के प्रभारियों के साथ बैठक की।

बैठक में (CG Bharat jodo nyay yatra) न्‍याय यात्रा के रूट को लेकर चर्चा। पायलट रायगढ़ से लेकर अंबिकापुर तक के रूट का निरीक्षण कर रहे हैं। बैठक के दौरान

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत समेत अन्‍य पदाधिकारी मौजूद थे।

संबंधित खबर:CG News: बालोद में अपने दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत

[caption id="attachment_298732" align="alignnone" width="512"]publive-image छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने न्‍याय यात्रा रूट का किया निरीक्षण।[/caption]

 

  न्‍याय यात्रा पर जनता का विश्‍वास

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान न्‍याय यात्रा की तैयारी को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि (CG Bharat jodo nyay yatra) भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा से केंद्र सरकार घबराई हुई है। पूरा विश्‍वास है कि यात्रा जब

छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश करेगी तो सभी  समाज के लोग  इसका उत्‍साह के साथ स्‍वागत करेंगे। उन्‍होंने कहा कि न्‍याय यात्रा पर जनता विश्‍वास कर रही है।

लोकसभा चुनाव में इस बार अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

संबंधित खबर:CG News: 3 फरवरी को CM साय नारायणपुर में 108 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्‍यास और लोकार्पण

   दिल्‍ली दौरे पर रहेंगे राहुल

8 फरवरी को (CG Bharat jodo nyay yatra) न्‍याय यात्रा छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान रायगढ़ में यात्रा का दो दिन विश्राम रहेगा।

इस बीच 9 और 10 फरवरी को राहुल गांधी दिल्‍ली जाएंगे। राहुल दिल्‍ली में कुछ बैठकों में शामिल होने के बाद 11 को वापस रायगढ़ लौटेंगे।

इसके  बाद 11 फरवरी से फिर (CG Bharat jodo nyay yatra) यात्रा शुरू होगी। बताया जा रहा है कि अभी यात्रा झारखंड में है जो कि ओडिशा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी।

   मुख्‍यमंत्री साय का कांग्रेस को चैलेंज

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली (CG Bharat jodo nyay yatra) भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को चैलेंज है। कांग्रेस वाले कुछ भी कर लें, छत्‍तीसगढ़ की  सभी 11 की 11 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को यहां की जनता जिताकर देगी।

संबंधित खबर:Jagdalpur News: BJP जिला उपाध्‍यक्ष योगेंद्र पांडे को धमकी भरा पत्र, पद और पार्टी छोड़ दो वरना जान से जाओगे !

   लोकसभा क्षेत्रों में भी बनी समितियां

न्‍याय यात्रा को लेकर अलग-अलग जिलों में समितियों का गठन किया गया है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्रों में भी समितियों का गठन किया गया है।

इनमें समितियों के नाम दिए गए हैं और उनके चेयरमैन की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रचार समिति शैलेश नितिन त्रिवेदी, मार्ग/ रूट समिति सुशील आनंद शुक्ला,

आमसभा समिति राजेश तिवारी, परिवहन समिति मो. अकबर, भोजन व्यवस्था गजराज पगारिया, सांस्कृतिक समिति प्रशांत ठाकुर, प्रवेश पास समिति सुबोध हरितवाल,

कंट्रोल रूम दीपक मिश्रा, स्वास्थ्य सेवा डॉ. राकेश गुप्ता,  विधिक समिति डॉ. देवा देवांगन को नियुक्‍त किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article