Advertisment

CG में सतनामी समाज के गुरु और आरंग विधायक के काफिले पर पत्थरबाजी: बाल-बाल बचे गुरु खुशवंत साहेब, सुरक्षा पर उठे सवाल

CG Arang MLA Attack: CG में सतनामी समाज के गुरु और आरंग विधायक के काफिले पर पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे गुरु खुशवंत साहेब, सुरक्षा पर उठे सवाल

author-image
Harsh Verma
CG Arang MLA Attack

CG Arang MLA Attack: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetra) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सतनामी समाज (Satnami Samaj) के गुरु और आरंग विधायक (Arang MLA) गुरु खुशवंत साहेब (Guru Khushwant Saheb) के काफिले पर शनिवार देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह हमला उस वक्त हुआ जब विधायक खुशवंत साहेब नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे।

Advertisment

रास्ते में अचानक हुई पत्थरबाजी

बताया जा रहा है कि बेमेतरा से रायपुर बायपास के भोईनाभांठा के बीच अचानक कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर जमकर पत्थर बरसाए। हमले में विधायक की गाड़ी का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि खुशवंत साहेब सुरक्षित बच गए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस को दी गई तत्काल सूचना

घटना के तुरंत बाद विधायक के पर्सनल स्टाफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बेमेतरा एसपी (Bemetra SP) रामकृष्ण साहू (Ramakrishna Sahu) से बातचीत के लिए विधायक बेमेतरा विधायक दीपेश साहू (Dipesh Sahu) के निवास पहुंचे। यहां सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चर्चा हुई।

किसने और क्यों किया हमला? 

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हमला किसने किया और इसके पीछे मकसद क्या था। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीण इलाके में अचानक हुए इस हमले से लोग दहशत में हैं।

Advertisment

जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सतनामी समाज के लोग इस हमले को समाज के सम्मान पर हमला मानते हुए काफी नाराज नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर भी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जल्द होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा। आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गांव वालों से पूछताछ जारी है। इस हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में चौथी बार बढ़ोतरी: कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा, CSPDCL दफ्तर के बाहर बिल जलाकर जताया विरोध

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें