छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए बड़ी उपलब्धि: प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त, आशीष शेलार की लेंगे जगह

Prabhtej Singh Bhatia: छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त, आशीष शेलार की लेंगे जगह

Prabhtej Singh Bhatia

Prabhtej Singh Bhatia: छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI के कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। वे इस पद पर आशीष शेलार की जगह लेंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, अपर मुख्य सचिव समेत कई अफसरों के नाम

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए बड़ी उपलब्धि

BCCI द्वारा आयोजित विशेष सामान्य बैठक में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई। यह छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब संघ का कोई प्रतिनिधि BCCI में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेगा।

आशीष शेलार महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने

यह भी ध्यान देने योग्य है कि बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष पद छोड़ दिया था। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, यदि बोर्ड का कोई पद खाली होता है, तो उसे 45 दिनों के भीतर भरा जाना अनिवार्य है।

शेलार के पद छोड़ने के बाद प्रभतेज सिंह भाटिया ने इस पद के लिए आवेदन किया था और उन्हें मुंबई में आयोजित BCCI की विशेष बैठक में निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।

अगले तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे भाटिया 

प्रभतेज सिंह भाटिया अगले तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे, और वे इस समय के बाद फिर से चुनाव में भाग लेने के पात्र होंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, किसी भी अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है, और वे लगातार तीन बार इस पद पर रह सकते हैं, लेकिन प्रत्येक कार्यकाल के बीच तीन वर्षों का अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड भी होता है।

कौन हैं प्रभतेज सिंह भाटिया?

Simba's Prabhtej Singh Bhatia on life beyond work - Brand Wagon News | The Financial Express

प्रभतेज सिंह भाटिया का जन्म 1991 में रायपुर में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा जुनून और राज्य क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता बेहद सराहनीय है।

उनके पिता, बलदेव सिंह, खुद छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज ने अपनी शुरुआती शिक्षा शिमला से प्राप्त की और फिर यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया। उनकी शैक्षिक योग्यता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें क्रिकेट प्रशासन में एक प्रभावी और सक्षम व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम को 500 महिलाओं ने घेरा: कहा- यहां से जाने नहीं देंगी, जानें क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article