छत्तीसगढ़ में एसीबी ने डीईओ कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा: RTE प्रभारी ने मांगी थी 50 हजार रुपए की घूस

CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ में एसीबी ने डीईओ कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा: RTE प्रभारी ने मांगी थी 50 हजार रुपए की घूस

CG-ACB-Raid

CG ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में डीईओ कार्यालय पर छापा मारा है। जहां एसीबी की टीम ने RTE प्रभारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अरुण दुबे है। बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने ये कार्रवाई आज दोपहर में की है।

एसीबी के छापे में शिक्षा विभाग के कर्मचारी अरुण दुबे को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया है। कर्मचारी से अभी भी उनकी पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला 50 हजार रुपए की रिश्वत से संबंधित है। एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई अभी भी चल रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article