CG Aaj Ka Mudda: CG चुनाव की पिक्चर लगभग क्लियर, कांग्रेस ने 83 और बीजेपी ने 86 सीटों पर किया ऐलान

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जारी है। भाजपा 86 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है...

CG Aaj Ka Mudda: CG चुनाव की पिक्चर लगभग क्लियर, कांग्रेस ने 83 और बीजेपी ने 86 सीटों पर किया ऐलान

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जारी है। भाजपा अब तक जहां 86 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है, तो वहीं कांग्रेस ने दो सूची में 83 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तेज होगा घमासान

अहम बात ये है कि कांग्रेस ने 83 नामों 18 विधायकों के टिकट काटे हैं, जबकि 1 विधायक को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया है। वहीं जो 7 सीटें अभी होल्ड है, उनमें भी छह सीटों पर कांग्रेस के ही विधायक है जाहिर ये सभी विधायक डेंजर जोन हैं, जिनकी जगह नये नामों को मौका दिया जा सकता है।

आइये पहले ये देख लेते हैं कि आखिरी पार्टी ने किन-किन विधायकों का टिकट काटा है।

विधानसभा सीट मौजूदा विधायक - नए प्रत्याशी

मनेंद्रगढ़ विधानसभा - डॉ विनय जायसवाल - रमेश सिंह

प्रतापपुर विधानसभा - डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम - राजकुमारी मरावी

रामानुजगंज विधानसभा- बृहस्पत सिंह - डॉ अजय तिर्की

सामरी विधानसभा - चिंतामणि महाराज -  विजय पैकरा

लैलूंगा विधानसभा- चक्रधर सिदार - विद्यावति सिदार

पाली तानाखार विधानसभा - मोहित केरकेट्टा - दुलेश्वरी सिदार

बिलाईगढ़ विधानसभा - चंद्रदेव राय - कविता प्राण लहरे

धरसींवा विधानसभा - अनिता शर्मा - छाया वर्मा

रायपुर ग्रामीण - सत्यनारायण शर्मा - पंकज शर्मा

अहिवारा विधानसभा - रूद्र कुमार गुरू (शिफ्ट किये गये नवागढ़)- निर्मल कोसरे

जगदलपुर विधानसभा - रेखचंद जैन - जतिन जायसवाल

इन सीटों को अभी रखा गया है होल्ड

कुल 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने अब तक 83 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आज जारी 53 लिस्ट और इससे पूर्व में 30 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं। वहीं सात सीट अभी होल्ड है। इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा इन सभी सीटों पर नये चेहरे उतार सकती है।

रायपुर ग्रामीण - कुलदीप जुनेजा

बैकुंठपुर - अंबिका सिंहदेव

सरायपाली - किस्मतलाल नंद

महासमुंद - बिनोद चंद्राकर

कसडोल - शकुंतला साहू

सिहावा - लक्ष्मी ध्रुव

धमतरी - ये सीट भाजपा के पास है।

ये भी पढ़ें: 

CG Congress 2nd List: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की दूसरी सूची, 53 प्रत्यशियों के नाम घोषित

CG Congress 2nd List: कांग्रेस की दूसरी सूची में 10 विधायकों की टिकट कटी, 7 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, इतनी सीटों पर सस्पेंस

MP Aaj Ka Mudda: खुलेंगे और ‘राज’! क्या नेताओं की आवाजाही का दौर और तेज होगा?

MP Election 2023: पूर्व सांसद के बेटे सिद्धार्थ तिवारी BJP में शामिल, CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता

Mizoram Election 2023: मिजोरम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Elections 2023: रमन सिंह ने क्यों की दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग, पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article