CG Aaj Ka Mudda: आखिरी दौर, पूरा जोर, वोट में बदलेगा नेताओं को जोर?

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम 5 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस पूरी ताकत से जनता के बीच है।

CG Aaj Ka Mudda: आखिरी दौर, पूरा जोर, वोट में बदलेगा नेताओं को जोर?

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम 5 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस पूरी ताकत से जनता के बीच है। दिग्गज नेताओं की जनसभाएं, रोड शो, और रैलियां वोटर पर क्या असर डालेंगे और आखिरी 24 घंटे क्यों चुनाव में अहम होने वाले हैं।

आखिरी दौर, पूरा जोर

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार खत्म होने में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। दूसरे चऱण की 70 सीटों को साधने, बीजेपी ने केंद्र की फौज चुनावी रण में उतार दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, हिमंता बिस्वा सरमा, और धर्मेंद्र प्रधान ने सूबे की कई विधानसभाओं में जनसभाएं कीं।

तीखे हमले, धुआंधार प्रचार

फायरब्रांड नेताओं की सभा में हिंदुत्व, राम मंदिर से लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा, जबदस्त जीत के दावे भी हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए। छत्तीसगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश का भी जिक्र कर दिया। कांग्रेस की गारंटियों पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के मुख्यमंत्री रिपोर्ट कार्ड देने से भाग रहे हैं।

दूसरे चरण का रण है तैयार

बीजेपी के दिग्गज बुधवार को भी धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे। बीजेपी के चाणक्य भी आखिरी हुंकार भरते दिखेंगे। इधर कांग्रेस से भी मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी मोर्चा संभाले हुए हैं। सीएम भूपेश भी सीट-टू-सीट प्रचार में जुटे हैं।

बुधवार थमेगा चुनावी शोर

17 नवंबर को होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान से पहले बुधवार शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले हो रहे दिग्गजों के दौरे, दावे और वादे जनता पर क्या असर डालेंगे। ये 3 दिसंबर को नतीजों में देखने को मिलेगा।

यहां देखें पूरा वीडियों:

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: चुनावी सभा में श्रोताओं का टोटा, नेताजी ने नौनिहालों के बीच दिया भाषण

MP Election 2023: BJP का ‘मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान’, CM समेत ये दिग्‍गज वितरण कर रहे पर्चियां

PM Modi Jharkhand Visit: पांच राज्‍यों में चुनाव के बीच आज झारखंड जाएंगे PM मोदी, आदिवासियों को देंगे बड़ी सौगात

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का प्रयास जारी, पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में घायल कर्मचारी की हालत गंभीर, विस्फोट के चलते झुलस गया था मजदूर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article