CG Aaj Ka Mudda: आधी आबादी पर नजर, 23 चुनाव में बढ़ेगा महिला प्रतिनिधित्व?

CG Aaj Ka Mudda: भिलाई से प्रियंका गांधी की ये तस्वीरें सियासत में बेहद खास मायने रखती हैं और साल चुनावी हो तो इसके और भी गहरे मायने हैं।

CG Aaj Ka Mudda: आधी आबादी पर नजर, 23 चुनाव में बढ़ेगा महिला प्रतिनिधित्व?

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ के भिलाई से प्रियंका गांधी की ये तस्वीरें सियासत में बेहद खास मायने रखती हैं और साल चुनावी हो तो इसके और भी गहरे मायने हैं। तस्वीरों से साफ है कि कांग्रेस की नजर आधी आबादी पर है। बीजेपी के महिला आरक्षण बिल पास करने के बाद छत्तीसगढ़ चुनाव के केंद्र में अब महिला वोटर्स आ चुकी हैं।

23 में महिलाएं होंगी गेमचेंजर

प्रदेश की करीब 98 लाख महिला आबादी को साधने के इरादे से भिलाई के जयंती स्टेडियम में कांग्रेस का महिला समृद्धि सम्मेलन हुआ। जिसमें प्रियंका गांधी शिरकत करने पहुंची। इस साल छत्तीसगढ़ के तीसरे दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मविश्वास से भरी हैं और यहां की सरकार पुरानी राजनीति पर चल रही है।

कांग्रेस का महिला समृद्धि सम्मेलन

कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने करीब 310 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात दी और साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन योजना का भी ऐलान किया। इस कार्यक्रम में प्रियंका ने भूपेश सरकार की तारीफ की।

वहीं मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की इस पूरी कवायद को बीजेपी की रणनीति का तोड़ माना जा रहा है। प्रियंका की छवि से कांग्रेस महिला वोटर्स को साधना चाहती है। इधर छत्तीसगढ़ बीजेपी भी जल्द अपना दांव आजमाती नजर आएगी।

नारी शक्ति वंदन अधिनियिम यानी महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी महिलाओं के बीच पहुंचेगी। इधर कांग्रेस के सम्मेलन को लेकर भी बीजेपी ने निशाना साधा।

23 चुनाव में बढ़ेगा महिला प्रतिनिधित्व?

सियासत से इतर इस चुनाव में महिला वोटर्स गेमचेंजर साबित होने वाली हैं। ये भी माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों को ज्यादा मौका दिया जा सकता है। हालांकि महिला वोटर्स के मन में क्या है। ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

यहाँ देखें पूरा वीडियों:

ये भी पढ़ें: 

Hindi Current Affairs MCQs: 20 सितंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

MP News: कुनो नेशनल पार्क: दो क्वारंटाइन चीतें बाड़े में रिलीज, अब बढ़कर इतनी हुई संख्या

OnePlus Pad Go Launched: वनप्लस का आगामी टैबलेट भारतीय बाजार में इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसकी कीमत

Actor Akhil Mishra Passes Away: नहीं रहे 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन दुबे, दर्शकों के दिलों पर छोड़ गए छाप

Odisha News: ओडिशा की पहली महिला स्पीकर बनने जा रही हैं मंत्री प्रमिला मलिक, जानें कौन हैं प्रमिला मलिक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article