CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में धान पर घमासान, 23 में किसान देगा किसका साथ?

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की महाअभियान शुरु हो चुका हैं। धान और किसान दोनो ही बड़ी भूमिका निभाते हैं।

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में धान पर घमासान, 23 में किसान देगा किसका साथ?

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की महाअभियान शुरु हो चुका हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में धान और किसान दोनो ही बड़ी भूमिका निभाते हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ में धान पर घमासान

जिसके बाद आज से प्रदेश के सभी सहकारी समितियों में घोषणा के आधार पर 15 क्विंटल धान खरीदी के स्थान पर प्रति एकड़ अधिकतम 20 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही हैं। जिसे लेकर सियासत भी तेज हो गई हैं। आज यानि 1 नवंबर से हर साल की तरह इस साल भी धान खरीदी की शुरुआत हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां 25 लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं। पिछले वर्ष की बात करें तो 23.42 लाख किसानों प्रदेश में धान खरीदी की गई थी। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रीक टन धान खरीदने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने निर्धारित किया हैं।

सियासत का 'कटोरा'

ये तो रही जानकारी आकड़ों की लेकिन विधानसभा चुनाव के लिहाज से धान खरीदी को देखा जाए तो कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर से धान और किसान पर ट्रम्प कार्ड खेलते हुए प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी के बजाय इस साल से 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की।

पिछले वर्ष सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया था। धान खरीदी को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहां कि जो वादा हमने किया 20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे उस लक्ष्य के आधार पर धान खरीदी हो रही हैं। किसानों मे उत्साह हैं।

कांग्रेस का ट्रंप कार्ड आएगा काम?(CG Aaj Ka Mudda)

केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी करने के बीजेपी के कय़न पर तंज कसते हुए कहा दान खरीदी में बीजेपी के केंद्र सरकार का एक पैसे का कोई योगदान नहीं हैं। धान खरीदी राज्य सरकार अपने दम में करती हैं। धान खरीदी को लेकर श्रेय लेने की राजनीति ने हो ऐसा हो नहीं सकता बीजेपी जहां केंद्र सराकर द्वारा धान खरीदी की बात कह रही हैं।

23 में किसान देगा किसका साथ ?

कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सरकार को क्षेय ले रहा हैं। धान खरीदी को लेकर रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा ये सरकार झूठ बोलने वाली सरकार हैं चुनाव इनके लिए त्यौहार हो गया हैं। किसानो को कटघरे ला खडे कर दिया हैं। 2018 को घोषणा पत्र उड़कर प्रियंका और राहुल जी के पास आ गया हैं। इसके पहले 15 क्विंटल क्यों खरीद रहे थे, मैने कहां ये चुनाव हैं लोकतंत्र का उत्सव हैं सरकार बनाता हैं सरकार बिगाड़ता हैं।

चुनावी साल में केंद्र में आया किसान(CG Aaj Ka Mudda)

सरकार की घोषणा अनुरुप आज से शरु हुई धान खरीदी चुनावी समीकरण को कितना प्रभावित करेगी, ये परिणाम ही बतायेगा पर दोनो ही दल छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान और धान को अहम हिस्सा मानते हुए इन्हें साधने में लगे हैं। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने में बीजेपी सवाल खड़ी कर रही हैं तो सरकार इस बयान को किसान विरोधी बता रही हैं।

यहां देखें पूरा वीडियों:

ये भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कल महिलाएं करेंगी 16 श्रृंगार, जानें कौन-कौन से श्रृंगार हैं इसमें शामिल

Viral Video: जब धोनी ने बांग्लादेश टीम को बनाया था उल्लू, शेयर की पूरी बात, देखें वीडियो

Chanakya Niti: ऑफिस में चापलूसी करने वाले नहीं बल्कि ऐसे लोग होते हैं सबके चहेते

Gujarat First Heritage Train: पीएम मोदी ने पहली हैरिटेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पर्यटकों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article