Choice Centre Services: च्वाइस सेंटरों पर बंद हुई सेवाएं! 15 जुलाई से नहीं बन रहे आधार कार्ड, अब गुमाश्ता बनाने में संकट

CG Choice Centre Services Closed; 15 जुलाई से च्वाइस सेंटरों पर आधार कार्ड अपडेट और गुमाश्ता लाइसेंस सेवा बंद कर दी गई है। अब लोग आधार सुधार के लिए सरकारी केंद्रों और श्रमिक पहचान संख्या के लिए श्रम विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

CG Choice Centre Services

CG Choice Centre Services

हाइलाइट्स

  • च्वाइस सेंटरों पर आधार सेवा बंद

  • अब गुमाश्ता की जगह श्रमिक पहचान संख्या

  • सरकारी केंद्रों पर भीड़ और परेशानी

CG Choice Centre Services Closed: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में च्वाइस सेंटरों (Aadhaar Update Centres) से 15 जुलाई से आधार कार्ड बनाना और सुधारना बंद कर दिया गया है। इसके बाद हजारों लोग अब लोक सेवा केंद्र (Lok Seva Kendras) और निजी सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं।

[caption id="attachment_879428" align="alignnone" width="1173"]CG Choice Centre Services CG Choice Centre Services[/caption]

सर्वर डाउन, दस्तावेज अपलोड में समस्या

लोगों का कहना है कि सरकारी आधार सर्वर डाउन समस्या के कारण दस्तावेज अपलोड ही नहीं हो रहे। कई बार सिस्टम डॉक्यूमेंट अपलोड एरर दस्तावेज़ अपलोड त्रुटि या गलत दस्तावेज का मैसेज दिखाता है। इस वजह से न तो Aadhaar Card Correction (स्पेलिंग/पता सुधार) हो पा रहा है और न ही नए आवेदन पूरे हो रहे हैं।

सरकारी केंद्रों पर बढ़ी भीड़, घंटों इंतजार

च्वाइस सेंटरों से काम बंद (Choice Centre Services Closed) होने के बाद सरकारी आधार सेवा केंद्र पर भारी भीड़ लग गई है। कई बार लोगों को एक-एक घंटे तक टोकन लेकर इंतजार करना पड़ रहा है। बायोमेट्रिक सत्यापन आधार अनिवार्य होने की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।

अब गुमाश्ता की जगह मिलेगा श्रमिक पहचान संख्या

सरकार ने गुमाश्ता (Gumashta License) बनाने की प्रक्रिया भी रोक दी है। अब श्रमिकों को श्रमिक पहचान संख्या (Labour Identity Number) जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन अब श्रम विभाग कार्यालय में ही होंगे, च्वाइस सेंटरों से नहीं।

ये भी पढ़ें :  CG Liquor Scam Update: 3200 करोड़ के शराब घोटाले में 28 आबकारी अधिकारियों पर गिरेगी गाज, EOW करेगी कड़ी कार्रवाई

लोगों की परेशानी बढ़ी, संशोधन की मांग

नागरिकों का कहना है कि अचानक सेवा बंद होने से रोजमर्रा के कामकाजी लोग परेशान हैं। व्यवसाय के मालिक, छोटे व्यापारी और व्यापारी बार-बार चक्कर काट रहे हैं। इस बीच कमिश्नर कमिश्नर महादेव कांवरे के पास एक फाइल दाखिल की गई है जिसमें सुझाव दिया गया है कि श्रमिक पहचान संख्या एप्लीकेशन की सुविधा च्वा सेंटरों से भी दी जाए।

ये भी पढ़ें :  Samata Express me Chori: समता एक्सप्रेस में 9 लाख के गहनों से भरा लेडीज बैग चोरी, नागपुर-गोंदिया के बीच हुई वारदात

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article