Advertisment

देशभर में 29 मई से शुरू होगा 'विकसित कृषि संकल्प अभियान', फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूकता करेगी सरकार

India Farmers Awareness Campaign: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की घोषणा की है, इस अभियान में 2,000 टीमें देशभर के 700 जिलों में किसानों से सीधा संवाद करेंगी।

author-image
Vikram Jain
देशभर में 29 मई से शुरू होगा 'विकसित कृषि संकल्प अभियान', फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूकता करेगी सरकार

हाइलाइट्स

  • किसान जागरुकता अभियान शुरू करेगी केंद्र सरकार
  • फसल उत्पादकता बढ़ाने केंद्र सरकार का मास्टर प्लान
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी
Advertisment

India Farmers Awareness Campaign: देश के किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और खरीफ बुआई सीजन को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की घोषणा की है, 15 दिवसीय यह अखिल भारतीय अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक, जलवायु-अनुकूल बीज और कृषि योजनाओं के लाभों की जानकारी देना है। इस अभियान में कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और प्रगतिशील किसान शामिल होंगे।

700 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह 15 दिवसीय अभियान देश के 700 जिलों में चलेगा, जिसमें प्रतिदिन 10-12 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस कार्य के लिए राज्यों के सहयोग से कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों 2000 टीमें गठित की जाएंगी, इसका अभियान का उद्देश्य 1-1.5 करोड़ किसानों को आधुनिक तकनीक और नई बीज किस्मों के बारे में जागरूक करना है।

किसानों के संवाद करेंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे बताया कि 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में टीमें किसानों के बीच पहुंचेंगी। कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी किसानों से संवाद रहेंगे। इन टीमों का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, उर्वरकों के सही उपयोग, जलवायु-अनुकूल बीज किस्मों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना होगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रतिदिन तीन बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही कृषि मंत्री ने फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में सुधार पर फोकस किया है। उन्होंने नई तकनीक और प्रयोगशालाओं में किए गए शोध कार्यों को खेतों तक समय सीमा में पहुंचाने पर जोर दिया।

Advertisment

राज्य सरकारों से भागीदारी का आग्रह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों से सीधे संवाद करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए 29 मई से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने सभी राज्य कृषि मंत्रियों से अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने की भी बात कही।

ये खबर भी पढ़ें... Bhopal Prisoner Escape: कैदी के भागने पर सस्पेंड ASI को किया था बहाल, अब इसी अधिकारी की हिरासत से फरार हुआ कुख्यात कैदी

कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं

इस दौरान कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में 2014 से अब तक हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से साकार करने की आवश्कता है। भारत में फसल उत्पादकता वैश्विक औसत से कम है और आधुनिक तकनीक और सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों को अपनाकर उपज बढ़ाने की जरूरत है। राज्यों में फसल की पैदावार में भी बड़ा अंतर है। और पहला लक्ष्य इस अंतर को पाटना होना चाहिए। फिर वैश्विक मानदंडों को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

Advertisment

Ladli Behna Yojana: MP में लाड़ली बहना योजना में अभी नहीं जुड़ेंगे नए नाम, सीएम मोहन यादव बाद में लेंगे फैसला

publive-image

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना को लेकर एक बार फिर महिलाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में योजना में नए नाम जोड़ने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। जबकि योजना से अब तक 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम कट चुके हैं, और नई महिलाओं को शामिल करने की मांग लगातार उठ रही है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें