DA Hike: इन कर्मचारी- पेंशनर्स को मिलेगा दिवाली का तोहफा, सरकार बढ़ाने जा रही डीए

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार इस महीने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा करने जा रही है।

DA hike

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार इस महीने महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी की घोषणा करने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, DA वृद्धि (DA Hike) के एजेंडे को कैबिनेट के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दुर्गापूजा दशहरे से पहले मोदी सरकार DA/DR (DA Hike) की दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है।

अगले महीने से बढ़ सकता है DA

2 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग होगी। इस मीटिंग में वित्त मंत्रालय के डीए (DA Hike) के प्रस्ताव को रखा जा सकता है। इसके बाद आदेश जारी हो सकता है। वहीं, अक्टूबर या नवंबर से सैलरी बढ़ सकती है। यह बढ़ोतरी 7th पे कमीशन के तहत की जाएगी।

बता दें कि फिलहाल केन्द्रीय कर्मचारियों को 50% DA (DA Hike) और पेंशनरों को 50%  DR का लाभ मिल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार 3% डीए बढ़ा सकती है।

केंद्र सरकार साल में दो बार केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों के DA/DR (DA Hike) की दरों में संशोधन करती है। ये AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है।

ये वृद्धि जनवरी/जुलाई से होती है। बता दें कि जनवरी 2024 से 4% DA (DA Hike) बढ़ाया गया था, जिसके बाद DA 46% से बढ़कर 50% पर पहुंच गया था। अब अगला DA जुलाई 2024 से बढ़ाया जाना है।

कितना होगा सैलरी में इजाफा?

अगर DA (DA Hike) में 3% वृद्धि होती है, तो सैलरी में सीधा इजाफा होगा। अगर किसी की सैलरी 50, 000 रुपए प्रति माह है, तो उनकी सैलरी में 15,00 रुपए का इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें...Jitiya Snan: बिहार में जितिया स्नान के दौरान दुखद हादसा, अलग-अलग जगहों पर डूबने से 40 लोगों की मौत

बेंगलुरु महालक्ष्मी मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने किया सुसाइड: ओडिशा में पेड़ पर लटका मिला शव, डायरी में कबूला गुनाह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article