Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को अब तक दीं 34.83 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज, अभी भी 1.24 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को अब तक दीं 34.83 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज, अभी भी 1.24 करोड़ से ज्यादा स्टॉक, Center has given more than crore Corona Vaccine doses to the states so far

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को अब तक दीं 34.83 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज, अभी भी 1.24 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 34 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18-44 आयु वर्ग के कुल 9,41,03,985 लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है और 22,73,477 ने दूसरी खुराक भी ले ली है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 34,00,76,232 खुराक दी जा चुकी है और 42 लाख से अधिक खुराक बीते 24 घंटे में दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 167वें दिन (एक जुलाई) 42,64,123 खुराक दी गई, जिनमें से 32,80,998 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली और 9,83,125 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18-44 आयु वर्ग के 24,51,539 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली और 89,027 लोगों ने दूसरी खुराक ली। मंत्रालय ने बताया, ‘‘आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी गयी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article