Central Cabinet: केंद्र ने लिथियम समेत दो दुर्लभ तत्वों के लिए तय किए रॉयल्टी दर, कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के लिए रॉयल्टी दर को मंजूरी दे दी है। रॉयल्टी दर को मंजूरी देने का फैसला किया गया।

Central Cabinet: केंद्र ने लिथियम समेत दो दुर्लभ तत्वों के लिए तय किए रॉयल्टी दर, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के लिए रॉयल्टी दर को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में तीनों खनिजों की रॉयल्टी दर को मंजूरी देने का फैसला किया गया।

आरईई ब्लॉक की नीलामी

इनमें लिथियम और नियोबियम के लिए तीन-तीन प्रतिशत और ‘रेयर अर्थ एलिमेंट्स’ (आरईई) के लिए एक प्रतिशत की रॉयल्टी दर तय की गई है।मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार देश में पहली बार लिथियम, नियोबियम और आरईई ब्लॉक की नीलामी कर सकेगी।

खान मंत्रालय ने बयान में ये कहा

खान मंत्रालय ने बयान में कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों- लिथियम, नियोबियम और आरईई के संबंध में रॉयल्टी की दर निर्दिष्ट करने के लिए खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) की दूसरी अनुसूची में संशोधन को मंजूरी दे दी है।”

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Assembly Elections 2023: पहली बार मीडियाकर्मी भी पोस्टल बैलेट से डाल सकेंगे वोट,जानें पूरी खबर

Rajasthan Election Date Changed: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख निर्वाचन आयोग ने बदली, अब 25 नवंबर को होगा मतदान

Swajan World Television Premiere: 13 अक्टूबर को आएगी एक दिल छू लेने वाली कहानी, जाने कब और कहां देखें

MP News: सरकारी जमीन पर हो रही थी गांजे की खेती, एक हजार से ज्यादा पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

News Click Case: CBI ने अपने हाथ में लिया FCRA उल्लंघन का मामला, पुरकायस्थ के आवास पर मारा छापा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article