Cow Hug Day: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की बजाए 'काउ हग डे' मनाए, पशु कल्याण बोर्ड ने की अपील

Cow Hug Day: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की बजाए 'काउ हग डे' मनाए, पशु कल्याण बोर्ड ने की अपील Cow Hug Day: Celebrate 'Cow Hug Day' on February 14 instead of Valentine's Day, Animal Welfare Board appeals

Cow Hug Day: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की बजाए 'काउ हग डे' मनाए, पशु कल्याण बोर्ड ने की अपील

Cow Hug Day: पूरी दुनिया में फरवरी को प्रेम के महीने के रूप में माना जाता है। खासतौर पर 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस दौरान प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इज़हार करते हैं। ये पश्चिमी देशों की मुख्य प्रथा है, हालांकि इसका चलन भारत में काफी तेजी से बढ़ गया है।

ये तो किसी को बताने की जरूरत तो नहीं है कि 14 फरवरी को कपल वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगा। लेकिन इसी बीच पशुओं का ख्याल रखने वाली संस्था ने एक बहुत मार्मिक अपील की है। निमल वेल्फेयर बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने के बजाए 'काउ हग डे' के तौर पर मनाने की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि उस दिन लोग गाय को गले लगाकर उनसे थोड़ा प्यार जताएं।

बता दें कि पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत आने वाले बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, ‘‘सभी गाय प्रेमी गौ माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं।’’

गाय को गले लगाने के पीछे का वैज्ञानिक महत्व

बता दें कि पशु कल्याण बोर्ड की इस अपील में वैज्ञानिक महत्व छिपा हुआ है। कई स्टडीज में पाया गया है कि गाय को गले लगाना सिर्फ उनकी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों की हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा है। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और तनाव कम करने वाले ऑक्सिटॉसिन हार्मोन भी बढ़ते है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article