CBSE CTET Registration: सीबीएसई ने शुरू की CTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां से करें अप्लाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है.

CBSE CTET Registration: सीबीएसई ने शुरू की CTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां से करें अप्लाई

CBSE CTET Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर 2023 है. तो आइए जानते हैं पूरी डीटेल:

20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा 

जनवरी सत्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को करेगा. जो कि देश भर के 135 शहरों में होगी. ये परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

दो सत्रों में होगी परीक्षा

सीटीईटी एग्जाम के 2 पेपर होंगे. जिनमें पेपर 1 और 2 शामिल है. सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.  हर सवाल एक नंबर का होगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

बता दें पेपर I का आयोजन क्लास 01 से लेकर 05 तक के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा. वहीं, पेपर II क्लास 06 से लेकर 08 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा.

सीटीईटी पेपर I के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 50% नंबरों के साथ सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास होना जरुरी है. एग्जाम में शामिल होने के लिए 2 साल की D.El.Ed परीक्षा में पास होना जरूरी है.

जबकि II पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरुरी है. अभ्यर्थी को बीएड पास भी होना चाहिए.

आवेदन फीस

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये रखा गया है.

जो उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें 1200 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है.

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: PM मोदी ने ऋषि सुनक से की बात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

MP Election 2023: आज पीएम मोदी का रतलाम दौरा, कांग्रेस के महाजनसंपर्क अभियान की होगी शुरूआत

MP Election 2023: आज पीएम मोदी का रतलाम दौरा, कांग्रेस के महाजनसंपर्क अभियान की होगी शुरूआत

Swami Vivekanand Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद के इन कोट्स से करें दिन की शुभ शुरुआत

Foods For Healthy Heart: आज ही इन 5 फूड्स को डाइट में करें शामिल, हार्ट संबंधी बीमारियों से मिलेगी राहत

Education News, CBSE, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024, CBSE CTET Registration 2024, CBSE CTET, CTET

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article