नई दिल्ली। Heal Cavities Naturally At Home: आज फास्ट फूड और अन्य चीजों का सेवन लोगों को दातों की समस्या से परेशान करे रखे है। ऐसे में यदि आप भी दांतों में लगे कीड़ों से परेशान हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। दरअलस दातों की दवाइयां महंगी तो होती ही हैं साथ ही ये शरीर पर साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दांतों की इस समस्या से निजाद पाने के घरेलू नुस्खे।
लौंग का तेल — Heal Cavities Naturally At Home
एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तेल दांतों के लिए बेहद खास माना जाता है। इससे काफी हद तक दांतों को कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक रूई में थोड़ा सा लौंग का तेल लगाकर उसे कैविटी वाले दांतो पर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से कीड़ों की समस्या से निजाद मिलती है साथ ही दांत भी हेल्दी बनते हैं।
अमरूद के पत्ते —gwava
दादी मां के नुस्खों में से ये नुस्खा बेहद खास माना जाता है। इसमें दांतों की समस्या के लिए अमरूद के पत्तों का उपयोग खास माना जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए अमरूद के पत्तों को तोड़कर छोटे टुकड़े में काट लें। अब इन पत्तों को गर्म पानी में अच्छे से उबाल लें। इस पानी से कुल्ला करने से दांतों में कीड़ा नहीं लगता है और कैविटीज भी दूर होती है। इसके पत्तों को चबाया भी जा सकता है।
लहसुन – garlic
लहसुन एक ऐसी चीज है जो शरीर को हर तरह की बीमारी से बचाता है। कीड़ों पर लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटकर कीड़े वाले हिस्से पर रखा जा सकता है। ऐसा करने से दातों पर कीड़ा नहीं लगेगा और दांत स्वस्थ भी रहेंगे।
एलोवेरा —
एलोवेरा को ग्वांरपाठा भी कहते हैं। ये शरीर की अन्य बीमारियों के साथ—साथ दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। यानि इसका उपयोग आपके दांतों को भी कीड़ों से बचाता है। इसलिए एलोवेरा में पाए जाने वाला बैक्टीरिया भी मुंह में पाया जाने वाले कीटाणु से लड़ने में मदद करता है। आपको बता दें इसके लिए जैल को टी ट्री ऑयल के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है। इसके नियमित उपयोग से दांतों की कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
नारियल का तेल —coconut
अगर आप भी दांतों की समस्या से निजाद पाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नारियल के तेल का मुंह में भरकर थोड़ी देर के लिए कुल्ला करते हुए घुमाएं। ऐसा करने से मुंह के बैक्टीरिया कम होने लगेंगे। जिससे दांतों में कीड़ा नहीं लगेगा। आपको बता दें इस तरीके को ऑयल पुलिंग मेथड भी कहते है।
नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।