Case ON Deputy CM Manish Sisodia: इस मामले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, जानें क्या है पूरी खबर

Case ON Deputy CM Manish Sisodia: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। जहां पर यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दायर किया है।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बताते चलें कि, पिछले महीने दिल्ली में एक PC में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने 2020 में कोरोना महामारी के समय बाजार दरों से ऊपर PPE किट की आपूर्ति करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की फर्मों और बेटे के बिजनेस पार्टनर को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। बता दें कि, इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 30 जून को CJM कोर्ट में मामला दर्ज किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 30 जून को CJM कोर्ट, कामरूप (ग्रामीण) के समक्ष दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/KkysVR55Na
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
0 Comments