Advertisment

तृणमूल कांग्रेस सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 11 जनवरी (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बनर्जी ने हावड़ा जिले में शनिवार को एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कथित तौर पर देवी सीता और भगवान राम का उल्लेख किया, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया है।

Advertisment

इस टिप्पणी के बाद भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने बनर्जी पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए जमकर ओलाचना की।

इस संबंध में बनर्जी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने रविवार को हावड़ा जिले के गोलाबरी पुलिस थाने में बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस को राज्य की 70 फीसदी आबादी की परवाह नहीं है और वे केवल 30 फीसदी लोगों के लिए सरकार चला रहे हैं।

Advertisment

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ''देवी सीता और भगवान राम के प्रति अशोभनीय टिप्पणी से तृणमूल कांग्रेस की राजनीति और नीतियां उजागर हो गई हैं।''

इस बीच, बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मजाक किया था और उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था।

उन्होंने कहा, '' मुझे पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बारे में जानकारी मिली है और मैं अदालत में अपना पक्ष रखूंगा।''

Advertisment

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें