FIR DIGVIJAY SINGH:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुआ केस, धार्मिक सौहार्दता बिगाड़ने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुआ केस, धार्मिक सौहार्द्रता बिगाड़ने का आरोपCase filed against former Chief Minister Digvijay Singh

FIR DIGVIJAY SINGH:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुआ केस, धार्मिक सौहार्दता बिगाड़ने का आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश (MP) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digviajy singh) एक बार फिर से चौतरफा घिर गए हैं। दरअसल बिहार की घटना को खरगोन का बताते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसमें गलत फोटो पर खरगोन की घटना को जोड़ते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद अब सियासत गरमा गई है। इस मामले में राज्य द्वारा कड़ा रुख इख्तियार किया गया था। जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

किन किन धाराओं के तहत मुकदमा हुआ दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आईपीसी की 58/22 , u/s 153A(1), 295A,465 505(2) धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article