Advertisment

सावधान! ऑनलाइन क्लास की जगह बच्चे खेल रहे हैं गेम, जानिए इसपर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

author-image
Bansal Digital Desk
सावधान! ऑनलाइन क्लास की जगह बच्चे खेल रहे हैं गेम, जानिए इसपर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली। कोरोना ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। क्या आम क्या खास सभी लोग इस महामारी से परेशान हैं। खासकर बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। इससे निजात पाने के लिए स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास शुरू किया। लेकिन अब इसके कई दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं।

Advertisment

अभिभावक चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे

ऑनलाइन क्लास के बहाने बच्चों को अब गेम की लत लग रही है। ऐसे में अभिभावक चिंतित हो रहे हैं। क्योंकि वो चाहकर भी बच्चों को मोबाइल से दूर नहीं रख पाते। उन्हें लगता है कि कहीं बच्चे की पढ़ाई ना छूट जाए।

ऑनलाइन क्लास क्यों नहीं करते बच्चे

अभिभावक कहते हैं कि बच्चा गेम में व्यस्त है उन्हें तब पता चला, जब स्कूल से फोन आया कि आपका बच्चा ऑनलाइन क्लास क्यों नहीं कर रहा। जबकि बच्चा हमेशा माता-पिता के सामने मोबाइल देखते रहता है। वहीं जब कई अभिभावकों ने अपने बच्चों से जानने की कोशिश कि तो उनका कहना है कि ऑनलाइन क्लास में उन्हें मन नहीं लगता है। इस कारण से वे गेम खेलने लगते हैं।

बच्चों की आंखों से लगातार पानी गिरने जैसी समस्याएं

इसके साथ ही कई बच्चे ऑनलाइन क्लास खत्म होने के बाद भी मोबाइल से चिपके रहते हैं। परिजन जब पूछते हैं कि क्लास खत्म होने के बाद क्या कर रहे हो। तो वे बहाना बना देते हैं कि उन्हें होमवर्क करना है। जबकि बच्चे घंटों मोबाइल में गेम खलते रहते हैं। घंटों मोबाइल में लगे रहने के कारण कई बच्चों की आंखों से लगातार पानी गिरने और नींद न आने की समस्या देखी जा रही है।

Advertisment

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट इन चीजों को लेकर कहते हैं कि ऐसी स्थिती में अभिभावकों को बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जितना हो सके उन्हें दिन में ही होम वर्क करने के लिए प्रेरित करें। रात में मोबाइल को बच्चों से दूर ही रखे। अगर आपका बच्चा कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन क्लास करता है तो उसे स्क्रीन से कूछ दूरी पर बैठने को कहे। बतादें कि बिस्तर पर बैठ कर मोबाइल या लैपटॉप चलाने से आंखों और कमर पर खराब असर पड़ सकता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें