Care Wel Hospital Lift Accident : क्षमता से अधिक लोगों से सवार लिफ्ट में हुआ हादसा, 5 लोग घायल

Care Wel Hospital Lift Accident : क्षमता से अधिक लोगों से सवार लिफ्ट में हुआ हादसा, 5 लोग घायल

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में स्थित केयरवेल अस्पताल Care Wel Hospital Lift Accident की लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग चढ़ जाने के लिफ्ट गिर गई। जिसमें 5 लोगों को चोट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट की क्षमता 4 लोगों की है जबकि इसमें दोगुने लोग चढ़ गए थे। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।

थर्ड फ्लोर से आ रहे थे नीचे —
प्राप्ता जानकरी के अनुसार यहां स्थित लिफ्ट में लोग थर्ड फ्लोर से लोग नीचे आ रहे थे। इस लिफ्ट की क्षमता चार लोगों की थीं। लेकिन इसमें इससे दोगुने यानि करीब 8 लोगों के चढ़ने से लिफ्ट में ये हादसा हुआ। घायल लोगों का अस्पताल में तुरंत इलाज शुरू किया गया है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ​इस घटना को लेकर स्टाफ से पूछताछ की।

ऑपरेटर नहीं था —

लिफ्ट गिरने को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अस्पताल में जिस वक्त लिफ्ट गिरी, उस समय कोई लिफ्ट ऑपरेटर वहां मौजूद नहीं था। जबक नियमानुसार ऐसा होना चाहिए। संचालन के लिए पूरे समय एक लिफ्ट ऑपरेटर होना चाहिए। अगर ऐसा होता तो शायद लिफ्ट में ज्यादा लोग नहीं चढ़ते और हादसा टल जाता।

अस्पताल प्रबंधन का तर्क

अस्पताल के संचालक प्रियेश बंसल ने बताया कि लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोग सवार होने के कारण वह स्लिप हो गई थी। लोगों काे मामूली चोटें आई थीं। सबके एक्सरे करा लिए हैं, सभी लोग ठीक हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password